पड़िला नहर खोल दिए जाने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2011 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2011 09:59 PM (IST)
पड़िला नहर खोल दिए जाने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न

थरवई, इलाहाबाद : इलाके के पड़िला स्थित नहर को शनिवार को खोल दिए जाने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। खेतों में बोई आलू और गेहूं की फसल चौपट हो गई। इससे किसान आक्रोशित हो उठे। किसानों ने नहर को बंद करने का काफी प्रयास किया लेकिन बंद नहीं हो सका।

जैसवार गांव के कुछ लोगों ने सिंचाई करने के लिए नहर में लगे पाइप को खोल दिया। इससे नहर का पानी पूरे वेग के साथ बहने लगा। देखते ही देखते सैकड़ों बीघा जमीन जलमग्न हो गई। इसकी जानकारी होने पर प्रधान विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर हो बंद करने में जुट गए लेकिन नहर को बंद नहीं किया जा सका। गांव के पारसनाथ यादव, रामछवीले, महेंद्र शुक्ला, ननकऊ शुक्ला सहित सैकड़ों किसानों के खेत पानी में डूब गए। इस बाबत नहर विभाग के जेई महेश नारायण का कहना है कि इस नहर को बंद करा दिया जाएगा तो बड़ी नहर के टूटने की संभावना बढ़ जाएगी। फिलहाल किसान नहर विभाग के अधिकारियों को हो दोषी मान रहे है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी