यमुना पुल पर तीन घंटे लगा रहा जाम

जासं, इलाहाबाद : नवरात्र के पहले दिन गंगा में डुबकी लगाने को आतुर श्रद्धालुओं की भीड़ से बुधवार को शह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 09:50 PM (IST)
यमुना पुल पर तीन घंटे लगा रहा जाम
यमुना पुल पर तीन घंटे लगा रहा जाम

जासं, इलाहाबाद : नवरात्र के पहले दिन गंगा में डुबकी लगाने को आतुर श्रद्धालुओं की भीड़ से बुधवार को शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति रही। नए यमुना पुल पर तीन घंटे जाम लगा रहा जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ही अधिवक्ता व अन्य फंसे रहे।

गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए आम शहरियों के साथ ही मध्य प्रदेश तक से श्रद्धालु संगम तट पहुंचे। सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यमुनापार से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नए यमुना पुल पर रूक जाते थे। यहां से लोग पैदल ही संगम की ओर जा रहे थे। पुल पर वाहनों के खड़े होने से जाम लगने लगा। सूचना के एक घंटे बाद तक कोई पुलिस कर्मी वहां नहीं पहुंचा जिससे जाम और बढ़ गया। दस बजे के बाद अपने अपने कार्यालयों के लिए निकले लोग व अधिवक्ता भी जाम में फंस गए। एक एंबुलेंस भी जाम के आगोश में थे। कुछ लोग पुल से बांयी ओर कीडगंज जाने वाले रास्ते से होकर बैरहना निकलना चाहा, लेकिन वे आगे जाकर फिर जाम में फंस गए। बैरहना पुलिस चौकी चौराहे पर चारों ओर वाहनों का रेला फंसा हुआ था। दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम को हटाने में यातायात कर्मी परेशान रहे। जाम का यह असर अलोपीबाग में भी नजर आया। संगम जाने वाली भीड़ के साथ ही अलोपी मइया के दर्शन को आतुर भीड़ से सड़क पर पैदल चलना दुश्वार हो गया था। दोपहर बाद जब भक्तों की भीड़ कम हुई तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

chat bot
आपका साथी