महिलाओं को मिले समानता का अधिकार : गुरमीत

जासं, इलाहाबाद : ज्ञान की रोशनी में जीने वाली महिलाएं दूसरे को नेकी के मार्ग पर चलने को प्रेरित करती

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 01:00 AM (IST)
महिलाओं को मिले समानता का अधिकार : गुरमीत
महिलाओं को मिले समानता का अधिकार : गुरमीत

जासं, इलाहाबाद : ज्ञान की रोशनी में जीने वाली महिलाएं दूसरे को नेकी के मार्ग पर चलने को प्रेरित करती हैं। इनका सुंदर व्यवहार दूसरों के घरों में प्रेम व शांति का वातावरण पैदा करता है। संत निरंकारी मंडल की केंद्रीय प्रचारक गुरमीत कौर ने उक्त विचार व्यक्त किए। वह गुरुवार को नया बैरहना स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित पांचवें निरंकारी महिला समागम में बोल रही थीं।

कहा कि पुरुष प्रधान इस देश में महिलाओं को बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए। महिलाओं की समानता से घर-परिवार की खुशहाली निर्भर है। कहा कि संत निरंकारी मिशन जात-पांत, ऊंच-नीच, गरीबी-अमीरी, धर्म-सम्प्रदाय व महिला-पुरुष के भेदभाव को खत्म करके आध्यात्मिक जागृति पैदा कर रहा है। इस दौरान डॉ. शांति चौधरी, मनोरमा, मंजू, कमला खरबंदा, सीमा सचदेव, नीलम, शिखा, रेनू, रुचि, विद्या कौर मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी