लूटवाद से उपजा मुलायम परिवार में विवाद

जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी में चल रही तकरार पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने नि

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 08:13 PM (IST)
लूटवाद से उपजा मुलायम परिवार में विवाद

जासं, इलाहाबाद : समाजवादी पार्टी में चल रही तकरार पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थनाथ सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पांच साल सपा सरकार ने जनता को रुलाया है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही, लूटवाद मचा रहा। इस लूटवाद की वजह से ही अब ये विवाद सामने आ रहे हैं और आंखों में आंसू आ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह सोमवार को इलाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने अपने राजापुर स्थित आवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की टक्कर में कोई दल नजर नहीं आ रहा है। समाजवादी पार्टी अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार से ही जूझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। इस दौरान बारा विधायक डॉ. अजय भारती, अशोक दूबे, राजू राय, देवेंद्र नाथ मिश्र, दिनेश तिवारी, कमलेश कुमार, सुरेश मौर्या, रंजना श्रीवास्तव, शीला अग्निहोत्री, विजय राज सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सराहा और प्रदेश सरकार पर तीखे कटाक्ष किए।

chat bot
आपका साथी