धनतेरस पर धनवर्षा के लिए तैयार है बाजार

जासं, इलाहाबाद : धनतेरस को दो दिन शेष रह गए हैं। इसके साथ ही बाजार चढ़ने लगा है। सराफा बाजार, इलेक्ट

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 07:59 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 07:59 PM (IST)
धनतेरस पर धनवर्षा के लिए तैयार है बाजार

जासं, इलाहाबाद : धनतेरस को दो दिन शेष रह गए हैं। इसके साथ ही बाजार चढ़ने लगा है। सराफा बाजार, इलेक्ट्रानिक्स आयटमों के साथ स्टील के बर्तन और गाड़ियों के शोरूम में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दुकानदारों को भी बेसब्री से धनतेरस के दिन का इंतजार है।

गौरतलब है कि धनतेरस पर बाजार में लोग बड़े पैमाने पर खरीदारी करते हैं। अधिकांश खरीद ज्वेलरी, गाड़ियों और स्टील के बर्तनों की होती है। सराफा व्यापारी राकेश चड्ढ़ा का कहना है कि सोने के आभूषणों के ऑर्डर और रोज पहनने के लिए डायमंड ज्वेलरी की अधिक मांग है। इसके अलावा धनतेरस पर इकॉनॉमी क्लास के लिए हीरा जड़ित ईयरिंग, रिंग, पेंडल मंगवाए गए हैं। चादी के लक्ष्मी-गणेश, सिक्के भी तैयार किए जा रहे हैं।

800 चार पहिया गाड़ियों की हुई बुकिंग

धनतेरस पर खरीददारी के लिए शहर में कुल 800 नई चार पहिया गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। इसके लिए ग्राहकों ने ऑडर दे दिए हैं या पेमेंट कर दिया है। मारुति सुजुकी के आशीष निगम, म¨हद्रा के सोमेश्वर सिंह, रेनॉल्ट के गोपाल दीक्षित, हुंडाई के अभिषेक केसरवानी और शेवर्लेट के इरफान बाबू बताते हैं कि लोग धनतेरस के लिए काफी उत्साहित हैं। मारुति की 300, म¨हद्रा की 125, रेनाल्ट की 100 से अधिक, हुंडाई की 80, शेवर्लेट की 15 समेत अन्य कंपनियों की कुल 800 गाड़ियों की डिलीवरी होनी है। डेढ़ हजार से अधिक दो पहिया गाड़ियां बिकने वाली हैं।

बाजार गरम : धनतेरस पर स्टील के बर्तन, रेडीमेड कपड़ों, साड़ी शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक आयटमों की भी खूब बिक्री होती है। इनकी नई रेंज और लेटेस्ट मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी