एडीए ने सील किए अवैध निर्माण

जासं, इलाहाबाद : अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे एडीए के अभियान के तहत शुक्रवार को कछारी इलाकों

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 07:29 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 07:29 PM (IST)
एडीए ने सील किए अवैध निर्माण

जासं, इलाहाबाद : अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे एडीए के अभियान के तहत शुक्रवार को कछारी इलाकों में चार अवैध निर्माण सील कराए गए। वहीं सात घरों के निर्माण रुकवाया। जोनल अधिकारी डा. विश्राम के नेतृत्व में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चला। उन्होंने गोविंदपुर भुलई का पुरा में विद्याभूषण शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, चांदपुर सलोरी ओम गायत्री नगर में उमेश चंद्र द्विवेदी और छोटा बघाड़ा ढरहरिया में अजय यादव के अवैध निर्माणों को सील बंद कर दिया। साथ ही वहां मौजूद सामग्री जब्त कर ली है। इसके अलावा टीम ने इन इलाकों में सात अवैध निर्माण स्थलों का कार्य बंद कराते हुए उन्हें मानचित्र स्वीकृत कराने को कहा है। इस दौरान क्षेत्रीय अवर अभियंता डीके पांडेय, भवन निरीक्षक घनश्याम तिवारी, विजय शंकर पांडेय, पीएन यादव आदि प्रवर्तन दल व पुलिस बल के साथ रहे।

chat bot
आपका साथी