क्रिकेटर प्रथम मिश्रा का सम्मान

इलाहाबाद : शहर के उदीयमान क्रिकेटर प्रथम मिश्रा का सम्मान भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोन

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 08:23 PM (IST)
क्रिकेटर प्रथम मिश्रा का सम्मान

इलाहाबाद : शहर के उदीयमान क्रिकेटर प्रथम मिश्रा का सम्मान भारतीय टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी रिति स्पो‌र्ट्स ने किया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम को कंपनी द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया है। पुरस्कार के तौर पर उन्हें स्कालरशिप भी प्रदान की गई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच देवेश मिश्रा के पुत्र प्रथम वर्तमान समय में प्रदेश के अंडर 16 टीम के सदस्य हैं। धोनी की कंपनी ने चार साल पहले प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें प्रथम ने सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के तौर हिस्सा लिया था। उन्हें एक मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए धोनी की कंपनी ने उनका सम्मान किया है। उनके अलावा लखनऊ के एक खिलाड़ी हिमांशु असनोरा को भी सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी