संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

बहरिया, इलाहाबाद : बहरिया के बाबूगंज गांव में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती का शव उसके घर में पड़ा म

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jun 2016 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2016 12:45 AM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

बहरिया, इलाहाबाद : बहरिया के बाबूगंज गांव में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती का शव उसके घर में पड़ा मिला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। युवती के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल वह फरार है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्नलगंज मोहल्ले में रुखसार नाम की युवती अपने ननिहाल में रहकर पढ़ती थी। इसी परिवार में अंजुम नाम के युवक का भी ननिहाल था। वह भी यहां आता जाता था। इसी बीच अंजुम से रुखसार को प्रेम संबध हो गए। 2014 में अंजुम रुखसार को लेकर भाग निकला और सिकंदरा में रहने वाले अपने मामा हसीन महमूद के यहां पहुंचा। इसकी जानकारी रुखसार के पिता मुन्ना को हुई। वे लड़की को समझा बुझा कर घर लाये फिर एक पखवारे बाद रुखसार अपने प्रेमी अंजुम के साथ पुन: भाग निकली तो रुखसार की मां गुड़िया और पिता मुन्ना ने मई 2014 में दोनों का निकाह करा दिया। आरोप है कि कुछ दिन तो मामला ठीक रहा किन्तु इधर छह माह से अंजुम अपने ससुर मुन्ना से पचास हजार नगद और बाइक की मांग करने लगा। अंजुम फर्नीचर का कारीगर था। वह बाबूगंज में पुन्नवासी लाल प्रजापति के मकान में किराये का कमरा लेकर पत्‍‌नी के साथ रहने लगा। रविवार की शाम लगभग आठ बजे जिला पंचायत सदस्य कमलेश पाल अपने घर की तरफ जा रहे थे कि भीड देख रुक गये। कुछ लोग मृतका रुखासर को चार पहिया वाहन से ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी सूचना कमलेश ने थानाध्यक्ष बहरिया को दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो रुखसार का पति और उसके साथी उसकी लाश को छोड़कर जा चुके थे। उसका पता लगाने की कोशिश की मगर कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस ने कमरे को बाहर से बंद करा दिया और रुखसार के परिजनों को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे रुखसार के पिता ने तहसीलदार के समक्ष शव का पंचनामा कराया।

chat bot
आपका साथी