देहदान का लिया संकल्प

इलाहाबाद : जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री उपवन शिवकुटी में सात लोगो

By Edited By: Publish:Sat, 13 Feb 2016 01:39 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2016 01:39 AM (IST)
देहदान का लिया संकल्प

इलाहाबाद : जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री उपवन शिवकुटी में सात लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। वसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह भी मौजूद रहे। देहदान का संकल्प लेने वालों में राजेश पांडेय, राजेश्वरी पांडेय, सुधा त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, बुद्धिनारायण शुक्ल, उमाशंकर शुक्ल और उर्मिला रहीं। संयोजक डॉ. पवन जायसवाल ने बताया कि आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। गंगा तट पर वृक्षारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी