जहरखुरानों ने मुसाफिर को लूटा

जासं, इलाहाबाद : जहरखुरानों ने शुक्रवार रात आनंद कुमार नाम के मुसाफिर को लूट लिया। नशीली चाय पिलाकर

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 07:52 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 07:52 PM (IST)
जहरखुरानों ने मुसाफिर को लूटा

जासं, इलाहाबाद : जहरखुरानों ने शुक्रवार रात आनंद कुमार नाम के मुसाफिर को लूट लिया। नशीली चाय पिलाकर लूटने के बाद वह उसे रामबाग में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने जहरखुरानी का शिकार हुए युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रतापगढ़ के मानधाता इलाके में रहने वाले दिनेश का बेटा आनंद कुमार प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पहले वह मानिकपुर में अपने रिश्तेदार के घर गया था। शुक्रवार रात वह ट्रेन से रामबाग स्टेशन पर उतरा। बाहर निकलकर वह एक दुकान पर चाय पीने लगा। वहां उसे कुछ लोग मिल गए। उन सभी ने उन्हें बातों के झांसे में फंसाकर नशीली चाय पिला दी। कुछ देर बार आनंद रामबाग में सड़क किनारे अचेत हालत में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने मुसाफिर आनंद को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर आनंद ने बताया कि उसके पर्स में रखा ढाई हजार रुपये, मोबाइल, बैग और जरूरी सामान गायब है। फिलहाल पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। इससे पहले गुरुवार की रात महाबोधि एक्सप्रेस में बिहार के संतोष नामक युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया था। संतोष शास्त्री पुल पर बेहोशी की हालत में मिला था।

chat bot
आपका साथी