पानी के लिए मुसाफिरों का हंगामा

जासं, इलाहाबाद : ट्रेन में पानी नहीं होने पर नाराज नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने जंक्शन पर हं

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 08:49 PM (IST)
पानी के लिए मुसाफिरों का हंगामा

जासं, इलाहाबाद : ट्रेन में पानी नहीं होने पर नाराज नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों ने जंक्शन पर हंगामा काटा। गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। बाद में अधिकारियों ने कोच में पानी भरा कर ट्रेन को रवाना किया।

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटा देरी से जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के आरक्षित कोच संख्या एस-आठ और नौ में पानी नहीं था। यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान ट्रेन भी चल दी। गुस्साए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक हंगामा करना शुरू कर दिया। तकरीबन एक घंटे तक ट्रेन जंक्शन पर खड़ी रही। बाद में रेल अधिकारियों ने ट्रेन मे पानी भरवाया तब जाकर गाड़ी को आगे को रवाना किया जा सका।

chat bot
आपका साथी