रेल राज्यमंत्री की अगवानी में चमका जंक्शन

इलाहाबाद : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार सुबह 10 बजे जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर स्

By Edited By: Publish:Wed, 27 May 2015 09:11 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2015 09:11 PM (IST)
रेल राज्यमंत्री की अगवानी में चमका जंक्शन

इलाहाबाद : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गुरुवार सुबह 10 बजे जंक्शन के सिविल लाइंस साइड पर स्वचालित सीढ़ी और नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। उनकी अगवानी के लिए बुधवार को दिन भर जंक्शन को चमकाने की कवायद होती रही। भीषण गर्मी में अफसरों और कर्मियों ने सुबह से शाम तक पसीना बहाया।

रेल राज्यमंत्री की आगवानी के लिए जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मो से लेकर स्टेशन सरकुलेटिंग एरिया को चमकाया गया। साफ-सफाई और अन्य व्यवस्था में कर्मचारियों के साथ रेल अधिकारी भी जुटे रहे। स्टेशन के सिविल लाइंस साइड को गमले आदि रखवाकर सुंदर बनाने का उपाय किया गया। जंक्शन की दीवारों को पोस्टर और चित्रों के माध्यम से संवारा गया। शाम होते होते जंक्शन किसी नई-नवेली दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया। जंक्शन से ट्रेन पकड़ने और टिकट कटाने पहुंचे मुसाफिर भी चकाचौंध देखकर हैरान थे। रोज की अपेक्षा सुरक्षा और रेलवे कर्मचारियों की तैनाती भी बहुत थी। बावर्दी वह नियम-कानून के मामले में कई बार यात्रियों से सख्ती से पेश आ रहे थे। रेल राज्यमंत्री के बुधवार रात में शिवगंगा एक्सप्रेस से आ जाने की सूचना है।

chat bot
आपका साथी