अवैध कालोनियों के नियमितीकरण को मिलेगी गति

जासं, इलाहाबाद : अवैध कालोनियों के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है। ऐसा होने से संगमनगरी

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 01:09 AM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 01:09 AM (IST)
अवैध कालोनियों के नियमितीकरण को मिलेगी गति

जासं, इलाहाबाद : अवैध कालोनियों

के लिए प्रदेश सरकार नई नीति बनाने जा रही है। ऐसा होने से संगमनगरी की भी 81 अवैध कालोनियों के नियमितीकरण में तेजी आएगी। तब कालोनियों के मकान भी वैध हो जाएंगे। साथ ही खस्ताहाल सड़कें- गलियां, ध्वस्त सीवरेज और मार्ग प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएंगी। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से 81 अवैध कालोनियों की सूची शासन को भेजी गई है। ज्यादातर अवैध कालोनियां जीटी रोड के किनारे बसी हैं। हालांकि, इन अवैध कालोनियों का सर्वे प्राधिकरण द्वारा करा लिया गया है। सभी जोनों में फिजिकल वेरीफिकेशन होने के बाद कालोनियों में भू-प्रयोग का सत्यापन होगा। टाउन प्लानर आरके सिंह का कहना है कि जिन कालोनियों का भू-प्रयोग आवासीय है। उन कालोनियों के नियमितीकरण में दिक्कत नहीं होगी। लेकिन जिन कालोनियों का भू-प्रयोग आवासीय नहीं है उनमें दिक्कतें आ सकती हैं। कुछ कालोनियां अधिकतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) के दायरे में भी आ रही हैं।

chat bot
आपका साथी