एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाया दमखम

जासं, इलाहाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एथलेटिक्स समागम हुआ जिसमें बच्चों ने विविध प्रतियो

By Edited By: Publish:Sat, 06 Dec 2014 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 06 Dec 2014 07:06 PM (IST)
एथलेटिक्स में बच्चों ने दिखाया दमखम

जासं, इलाहाबाद : आर्मी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एथलेटिक्स समागम हुआ जिसमें बच्चों ने विविध प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। विभिन्न वर्गो में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। दौड़ की शुरुआत पांच किलोमीटर क्रासकंट्री रेस से हुई। स्टाफ आफीसर सब एरिया मुख्यालय कर्नल संजीव धर ने रेस को हरी झंडी दिखाई।

क्रास कंट्री रेस में बालक वर्ग में रितिक रंजन ने पहला स्थान प्राप्त किया। विश्वजीत को दूसरा व सोनू को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालिका वर्ग की रेस वर्षा ने जीती। साक्षी द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में कलाम सदन ने पहला, महाराणा सदन ने दूसरा व नानक सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में रमन सदन को पहला, गांधी सदन को दूसरा व कलाम सदन को तीसरा स्थान मिला। बालकों के जूनियर वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में सोनू कुमार प्रथम, समर द्वितीय व रंगनाथ तृतीय रहे। जूनियर बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में रमन सदन ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि कलाम हाउस को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। बालकों के सीनियर वर्ग के 400 मीटर दौड़ में रितिक पहले, सुशील दूसरे व चंद्र प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, आकाश द्वितीय व पारस सिंह तृतीय रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में विश्वजीत प्रथम, राबर्ट सिंह द्वितीय व चंद्र प्रकाश तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। विद्यालय की प्राचार्या नीना शंकर, पवन कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी