मोदी के मन में बहती हैं गंगा : राजेंद्र

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 01:15 AM (IST)
मोदी के मन में बहती हैं गंगा : राजेंद्र

जागरण संवाददाता, इलाहाबाद : देश का प्रधानमंत्री सार्वजनिक रूप से अपने को गंगा का बेटा बताता है। भाजपा के घोषणापत्र में अविरल एवं निर्मल गंगा की बात स्पष्ट रूप से है। इन बातों से साफ है कि नरेंद्र मोदी के मन में गंगा बहती हैं, लेकिन यह भी सत्य है कि सरकार के पहले बजट में गंगा के लिए ऐसा कुछ नहीं किया गया है, जिससे गंगा मां का पुनरुद्धार हो सके। यह बात रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने सोमवार को 'दैनिक जागरण' से कहीं।

गोविंद बल्लभ सामाजिक संस्थान झूंसी में सिंह ने कहा कि गंगा को निर्मल करने के लिए तत्परता से काम करने की जरूरत है। भाजपा को संस्कृति की संरक्षक पार्टी माना जाता है यदि वह गंगा के हित में काम नहीं करेगी तो यह समाज के लिए ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वैसे राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने भी गंगा के लिए काम किए, लेकिन राजीव गांधी की पूरी योजना इंजीनियर व ठेकेदारों के हाथ रही। यह जरूर है कि मनमोहन सिंह ने 2008 में तीन बांधों को निरस्त किया, गोमुख से उत्तरकाशी तक के नैसर्गिक विकास कार्य रोक दिए थे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी इंजीनियरों पर निर्भर नहीं होंगे, बल्कि जनता से जुड़ाव कर सकते हैं।

...................

'दैनिक जागरण' की पहल उम्दा

इलाहाबाद : जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा के संरक्षण के लिए 'दैनिक जागरण' ने लोगों की चेतना जगाने का जो अभियान चलाया वह सराहनीय है। अभियान से बहुत लोगों तक बातें पहुंची। उसी का परिणाम है कि आज गंगा पर लोग चर्चा करते दिख रहे हैं। यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा।

chat bot
आपका साथी