झंझरी, सेहुआडीह सहित 11 धान खरीद केंद्र बंद

कई धान क्रय केद्र शुरू नहीं हो सके हैं। इसके चलते किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 07:46 PM (IST)
झंझरी, सेहुआडीह सहित 11 धान खरीद केंद्र बंद
झंझरी, सेहुआडीह सहित 11 धान खरीद केंद्र बंद

जागरण टीम, प्रयागराज : किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देने के लिए सरकार ने धान खरीद को लेकर फूलपुर तहसील के तीनों ब्लाक में 14 धान क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इसमें झंझरी, सेहुआडीह सहित 11 केंद्रों पर अभी तक खरीद शुरू नहीं की जा सकी है। जबकि, 35 दिन गुजर गए हैं। वहीं, किसानों का कहना है कि क्षेत्र में धान क्रय केंद्र न खुलने से मजबूरी में व्यापारियों को 1100 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेच रहे हैं। इसके अलावा कई केंद्रों पर धान खरीद के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। बहरिया में कई क्रय केंद्रों पर खरीद न के बराबर है। किसानों का कहना है कि व्यापारियों को औने-पौने दाम पर धान बेच रहे हैं। - मेजा के अधिकतर केंद्रों पर नहीं हो रही खरीद

मेजा तहसील क्षेत्र में कुल सात क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। लेकिन, ज्यादातर केंद्र के शटर भी नहीं खुले। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। मेजारोड, उरुवा, मेजा खास व मांडा में चार विपणन शाखा केंद्र हैं। इसके अलावा कोहड़ार व समोगरा साधन सहकारी समिति के दो पीसीएफ केंद्र हैं। बचकूंदा गांव में यूपी एग्रो का एक खरीद केंद्र है। मेजा रोड में अब तक छह किसानों से 235.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है। मेजा में सात किसानों ने अब तक 360.40 क्विंटल धान की खरीद की गई। उरुवा में पांच किसानों से 200 क्विंटल धान की खरीद की जा सकी है।

वर्जन:::

क्रय केंद्रों का निरीक्षण समय-समय पर किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर तत्काल जांच भी कराई जाती है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- विपिन कुमार, डिप्टी आरएमओ

chat bot
आपका साथी