अलीगढ़ में रंजिश के चलते युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में तीन दिन पहले रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक पर कैंची से गोद डाला। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 05:43 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 05:43 PM (IST)
अलीगढ़ में रंजिश के चलते युवक को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत
युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में तीन दिन पहले रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक पर कैंची से गोद डाला। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

ऐसे की गई हत्‍या

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची व चाकुओं से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी सुमित, अमन से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने चाकुओं से गोदकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

बिलखते रहे स्वजन 

सतपाल के एक भाई व एक बहन है। उसकी मौत की खबर मिलते ही स्वजन व भाई-बहन समेत पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी