महिला आयोग की सदस्य के विवादित बयान, मोबाइल पर बात करते-करते भाग जाती हैं लड़कियां Aligarh news

महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के लड़कियों के मोबाइल उपयोग पर विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कहा है कि मोबाइल पर बात करते-करते कई बार लड़कियां भाग जाती हैं और शादी कर लेती हैं। उनके पास कई मामले ऐसे आए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 05:51 PM (IST)
महिला आयोग की सदस्य के विवादित बयान, मोबाइल पर बात करते-करते भाग जाती हैं लड़कियां  Aligarh news
महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के लड़कियों के मोबाइल उपयोग पर विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन । महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के लड़कियों के मोबाइल उपयोग पर विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कहा है कि मोबाइल पर बात करते-करते कई बार लड़कियां भाग जाती हैं और शादी कर लेती हैं। उनके पास कई मामले ऐसे आए हैं। इसलिए कम उम्र में बच्चियों को मोबाइल न दें।

वायरल वीडियो पर जताई नाराजगी

हालांकि, उन्होंने वायरल वीडियो पर नाराजगी जताई है। कहा, उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है।

वायरल हुए वीडियो में उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की वजह से भी महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। लड़कियां घंटों मोबाइल पर बात करतीं हैं। किस लड़कों के साथ उठती-बैठती हैं, इसपर हमें ध्यान देना पड़ेगा। लड़कियों के मोबाइल भी चेक नहीं किये जाते। कम उम्र की बच्चियों को मोबाइल न दें। यदि मोबाइल दिया जाता है तो उसपर पूरी तरह से नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि यदि आज बेटियां बिगड़ गई हैं तो उसके लिए उनकी माताएं भी जिम्मेदार हैं। मीना कुमारी अलीगढ़ की अवंतिका की रहने वाली हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में यह बात कही थी। हालांकि, बयान के बाद वह मुकर गईं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, उन्होंने मोबाइल के लिए मना नहीं किया। बल्कि यह कहा कि बच्चियों को मोबाइल देते समय ध्यान भी रखना चाहिए। क्योंकि आजकल इंटरनेट मीडिया खोलते हुए वह कहीं और भी चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मोबाइल देने या न देने की जिम्मेदारी उनके अभिभावक की है। उसे वह तय करेंगे, इसमें वह कोई हस्तक्षेप नहीं करतीं।

सपा ने बोला हमला

महिला आयोग की सदस्य के इस बयान को विपक्ष ने लपक लिया। सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर ने कहा कि महिला आयोग की सदस्य का बयान अशोभनीय है। आज मोबाइल और कंप्यूटर लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा में अहम पहलू है। महिला आयोग लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा में पीछे रही है, इसलिए इस तरह का बयान मीना कुमारी दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी