कासगंज जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत Aligarh news

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 40 वर्षीय मधु शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा अपने बच्चों के साथ बाइक द्वारा सोमवार की दोपहर 2 बजे करीब कासगंज जा रही थी। रास्ते मे गांव कुमरौआ मोड़ के निकट वह अचानक बाइक से गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 04:27 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 04:27 PM (IST)
कासगंज जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत Aligarh news
बच्‍चों के साथ बाइक से कासगंज जा रही थी महिला

अलीगढ़, जेएनएन : गंगीरी  के गांव कुमरौआ मोड़ के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही बच्‍चों के साथ बाइक से जा रही महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसेे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर में उसकी 

मौत हो गयी।

अस्‍पताल मेंं तोड़ा दम 

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी  क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 40 वर्षीय मधु शर्मा पत्नी राजेन्द्र शर्मा अपने बच्चों के साथ बाइक द्वारा सोमवार की दोपहर 2 बजे करीब कासगंज जा रही थी। रास्ते मे गांव कुमरौआ मोड़ के निकट वह अचानक बाइक से गिर गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आनन फानन में उसके स्वजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उपचार के दौरान उसके मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी