अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं, जहां महिलाओं का सम्मान वहां देवता करते हैं वास

डीएस कालेज के सभागार में मिशन शक्ति फेज तृतीय का शुभारंभ दो फेज में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 09:28 PM (IST)
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं, जहां महिलाओं का सम्मान वहां देवता करते हैं वास
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं, जहां महिलाओं का सम्मान वहां देवता करते हैं वास

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। अब जिला पंचायत का उद्देश्य जिले के पिछड़े इलाकों व दूरदराज से आने वाली महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना है। वे शनिवार को डीएस कालेज के सभागार में मिशन शक्ति फेज तीन के शुभारंभ पर बोल रही थीं। कार्यक्रम में पहले दो फेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का भी यहां सजीव प्रसारण हुआ। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि फिलहाल कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं हैं, जहां महिलाओं का परचम न हो। भाजपा नेता श्यौराज सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने का हर प्रयास कर रही है। इस मौके पर डीडीओ भरत कुमार मिश्र, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

इन्हें मिला सम्मान : डीपीओ स्मिता सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डा दीपिका, डा. दीपशिखा, डा. रुखसाना बेगम, डा. नीता वाष्र्णेय व बेसिक शिक्षा में रेनू सिघल, शिल्पी, अफरोज गौरी, वर्षा श्रीवास्तव, रिचा माहेश्वरी, हेमलता गुप्ता, नीतिका, रेखा रानी, आरती मित्तल, आरती वर्मा व चिकित्सा क्षेत्र में डा. मेघा मित्तल, डा. चंचल वाष्र्णेय, कोमल रानी, मीनू, अनीता कुमारी, राखी शर्मा, रीता, आभा यादव, मनोज कुमारी, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के कार्यालय से आशा कुमारी, नीतू कुमारी, प्रेमवती को सम्मानित किया गया। बाल विकास व पुष्टाहार विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लवलेश कुमारी, सुशीला, धर्मवती, दयादेवी, बबीता देवी, कमलेश चौहान, नसीमा बेगम, अर्चना, पुलिस विभाग से सुनीता मिश्रा, रीना जादौन, अंजली कटियार, कमला देवी, कीर्ति, प्रिया लोधी, ज्योति, अंजली कुशवाहा, वीनेश कुमारी, पंचायती राज विभाग से प्रधान रजिया बेगम, प्रेमवती देवी, सुमन कुमारी, नीलम देवी, पार्षद अल्का गुप्ता, विमलेश देवी, नफीसा शाहिन, रीता राजपूत व स्वयं सहायता समूहों की गीता सिंह, नीलम कुमारी, मिटू डागौर व नीलम शर्मा को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी