Aligarh Weather Forecast : चढ़ रहा पारा, कुछ दिनों में चुभने लगेगी धूप

आसमान साफ रहने से धूप तेवर दिखाने लगी है। पारा तेजी से चढ़ रहा है। विगत पांच दिन में अधिकतम व न्यूनतम डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि सुबह के समय लोग गुनगुनी धूप का खूब आनंद उठा रहे हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 10:13 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 10:13 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : चढ़ रहा पारा, कुछ दिनों में चुभने लगेगी धूप
आसमान साफ रहने से धूप तेवर दिखाने लगी है। पारा तेजी से चढ़ रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। आसमान साफ रहने से धूप तेवर दिखाने लगी है। पारा तेजी से चढ़ रहा है। विगत पांच दिन में अधिकतम व न्यूनतम डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हालांकि सुबह के समय लोग गुनगुनी धूप का खूब आनंद उठा रहे हैं। आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

मौसम में बदलाव का दौर शुरू

मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है। सुबह और शाम की ठंड अभी अपनी उपस्थिति महसूस करा रही है। मंगलवार को सुबह से ही। सूर्यदेव ने दर्शन देने शुरू कर दिए। सुबह हल्की सर्द हवा से ठंड महसूस कर रहे लोगों को  धूप खिलने से राहत मिली। अब सुबह से ही सड़कों पर यातयात सामान्य हो जाता है। प्रमुख बाजारों के साथ रेहड़ी, फड़ वाले।समय पर अपनी दुकानें सजा लेते हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। दोपहर को मौसम सामान्य रहेगा। कृषि अधिकारियों के मुताबिक रबी के इस सीजन में अब तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। हर फसल के लिए फायदेमंद है। सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। 

बीमारियों का खतरा, एक मार्च से चलेगा अभियान

मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल संक्रमण का प्रकोप भी बढ़ने लगा ।  सीएचसी और निजी चिकित्सकों के यहां बुखार, जुकाम-खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि सावधानी बरतेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान। चलाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यह अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस समय वायरल संक्रमण का खतरा है। इसलिए जो अभी से ठंडी चीजों का सेवन करने लगे हैं।सावधानी बरतें।

बुजुर्ग गर्म पानी का सेवन करते रहें और ठंड के अनुसार गर्म कपड़े पहनें।

chat bot
आपका साथी