हाथरस में वीडियो वायरल होने पर प्रधान के पति गिरफ्तार, ये है मामला

मुरसान के गांव विशुनदास में लगन कार्यक्रम के दौरान प्रधान पति ने हर्ष फायङ्क्षरग की। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 12:14 PM (IST)
हाथरस में वीडियो वायरल होने पर प्रधान के पति गिरफ्तार, ये है मामला
हाथरस में वीडियो वायरल होने पर प्रधान के पति गिरफ्तार, ये है मामला

हाथरस (जेएनएन)। मुरसान के गांव विशुनदास में लगन कार्यक्रम के दौरान प्रधान पति ने हर्ष फायङ्क्षरग की। गांव के ही एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। मामला हाईलाइट होते ही सक्रिय हुई मुरसान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

यह है मामला

मामला शुक्रवार दोपहर का है। गांव विशुनदास के सौदान सिंह के बेटे योगेंद्र का लगन कार्यक्रम था। गांव में एक खाली स्थान पर टेंट लगा था, यहीं कार्यक्रम चल रहा था। गांव की प्रधान ज्ञानवती का परिवार भी आमंत्रित था। प्रधान पति राजकुमार अपने पिता की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों के बीच ही हवाई फायर किए। कार्यक्रम में शामिल गांव के ही व्यक्ति ने इसकी वीडियो बना ली, जिसमें प्रधान पति बच्चों व महिलाओं के सामने फायङ्क्षरग करते नजर आ रहे हैं।

हरकत में आई पुलिस

 वीडियो में केवल एक ही फायर दिखाया गया है। वीडियो वायरल होते ही मुरसान एसएचओ योगेश सिरोही ने छानबीन की। इसके बाद प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव में दबिश देकर शनिवार को प्रधान पति की गिरफ्तारी भी हो गई। पुलिस रविवार को आरोपित प्रधान पति को जेल भेजेगी। उस व्यक्ति का नाम भी सामने आ गया है, जिसने वीडियो बनाई थी। उसे व उसके परिवार को अब प्रधान पक्ष से रंजिश का डर सता रहा है।

chat bot
आपका साथी