Molested Teenager in Hathras: हाथरस में किशोरी से रिश्ते के चाचा ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने छेड़छाड़ की। दोनों सजातीय होने के कारण गांव वालों ने मामले को दबाने की कोशिश की। गुरुवार को किशोरी की मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 02:30 PM (IST)
Molested Teenager in Hathras: हाथरस में किशोरी से रिश्ते के चाचा ने की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
किशोरी की मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गई।

हाथरस, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने छेड़छाड़ की। दोनों सजातीय होने के कारण गांव वालों ने  मामले को दबाने की कोशिश की। गुरुवार को किशोरी की मां पीड़िता को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी का पिता हैं ट्रक चालक

गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शौच को जा रही थी कि तभी रास्ते में उसके रिश्ते का चाचा मिला। वह किशोरी को पकड़कर खेत में खींचकर ले गया और छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने पूरी जानकारी फोन के जरिए अपने पति को दी। जो ट्रक ड्राइवर होने के कारण बाहर था। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो मामले को दबाने का प्रयास किया गया। मां पीड़िता को लेकर कोतवाली आ गई। उसने छेडछाड़ की तहरीर दी है। सीओ सादाबाद ब्रह़म सिंह ने भी पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप के में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी