सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों गूंजेगा हर-हर, बम-बम Aligarh news

सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। रामघाट रोड पर कांवडिय़ा शिव मंदिरों की ओर बढऩे लगे हैं। सोमवार सुबह भोलेनाथ बाबा का जलाभिषेक करेंगे। कोरोना को देखते हुए एक-दो स्थान पर ही कांवडिय़ा दिखाई दिए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 05:35 AM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 06:31 AM (IST)
सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों गूंजेगा हर-हर, बम-बम Aligarh news
सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा।

अलीगढ़, जेएनएन।  सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। रामघाट रोड पर कांवडिय़ा शिव मंदिरों की ओर बढऩे लगे हैं। सोमवार सुबह भोलेनाथ बाबा का जलाभिषेक करेंगे। कोरोना को देखते हुए एक-दो स्थान पर ही कांवडिय़ा दिखाई दिए।

भोले की भक्‍ति में उमड़ा आस्‍था का सैलाब

सावन के तीसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में अपार आस्था उमड़ रही है। लोधा क्षेत्र स्थित खेरेश्वरधाम मंदिर, अचलताल स्थित अचलेश्वर मंदिर और जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ती है। सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए उमडऩे लगते हैं। रामघाट रोड पर कांवडिय़ां सुबह से निकल रहे थे। खेरेश्वरधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शाम को मंदिर में रुद्राभिषेक होगा।

हरियाली तीज उत्सव में थिरकीं महिलाएं, हरे परिधान में उठाया आनंद

अलीगढ़ । सावन में हर तरफ हरियाली झूम रही है। मौसम सुहाना है। बादलों के घेरे में बयार शुरू होते ही तन-मन आनंद से भर उठता है। रविवार को सुहाने मौसम में महिलाओं ने हरियाली तीज उत्सव में लुत्फ उठाया। गीत और मल्हारों की बारिश हुई। जमकर नृत्य किया। महिलाओं के चेहरे पर तीज क्वीन का ताज सजा।

सावन के गीतों पर थिरकीं महिलाएं

अलीगढ़ हेल्पलाइन महिला शाखा की रश्मि आनंद के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। री, देखो सखी घिर आए बदरा, पिया गए परदेस मगर नहीं आया कोई संदेश आदि गीतों पर महिलाएं झूमीं। फैमिली हैप्पीनेस क्लब का रघुवीरपुरी स्थित एक होटल में कार्यक्रम हुआ, जिसका ज्योति गर्ग, मेघा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल ने शुभारंभ हुआ। सावन के गीतों पर महिलाएं झूमीं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ वीरांगना ने सासनीगेट स्थित होटल में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। प्रांजल जादौन, तृषा ङ्क्षसह, सोनल ङ्क्षसह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ममता राघव ने आभार जताया। हेल्‍पिंग हैंड सोसायटी, महिला विंगग का गूलर रोड स्थित गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक नीतू चौधरी ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरिता माहेश्वरी, संगीता वाष्र्णेय, सीनू वाष्र्णेय, गीता अरोरा, प्रीति वाष्र्णेय आदि मौजूद थीं। भाजपा नेत्री कृष्णा गुप्ता के नेतृत्व में नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में महिलाओं ने गीत और मल्हार गाए।

chat bot
आपका साथी