Come plant good plants : आज शंकर विहार कालोनी में चलेगा अभियान Aligarh news

दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान में पहले दिन ही लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में जिले का हर संगठन और हर शख्स जुड़ना चाह रहा है। पहले दिन 2000 के करीब पौधे रोपे गए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 05:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 06:18 AM (IST)
Come plant good plants : आज शंकर विहार कालोनी में चलेगा अभियान Aligarh news
दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान में पहले दिन ही लोगों में गजब का उत्साह दिखा।

अलीगढ़, जेएनए ।  दैनिक जागरण के पौधरोपण अभियान में पहले दिन ही लोगों में गजब का उत्साह दिखा। सात जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में जिले का हर संगठन और हर शख्स जुड़ना चाह रहा है। पहले दिन 2000 के करीब पौधे रोपे गए। रविवार को अभियान के दूसरे दिन इससे अधिक पौधे रोपे जाने की उम्मीद है। रविवार को विशाल कार्यक्रम शंकर विहार कालोनी स्थित पार्क में है। यहां पर मानव सेवा संस्थान की ओर से पौधरोपण किया जाएगा। संस्थान के सचिव देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पौधरोपण अभियान के अंतर्गत उनकी संस्था 200 पौधे रोपेगी। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। पार्क में एक साथ 50 पौधे रोपे जाएंगे। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण अभियान होगा। संस्थान के संरक्षक स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि मानव सेवा संस्थान हमेशा से अच्छे कार्य करती आई है, पौधरोपण अभियान में भी संस्था के कार्यकर्ता उम्दा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में पौधे लगाना सबसे पुण्य का काम है। आप दान-पुण्य कम करिए, मगर पौधे जरूर लगाइए, आपको पूरा पुण्य मिलेगा।

पर्यावरण बचाने के लिए सशक्‍त प्रहरी बनना होगा

उल्लेखनीय है कि जिले का 3,650 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल है। जिसमें वन क्षेत्र मात्र 1.82 फीसद के ही आसपास है। आबादी भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन वन क्षेत्र नहीं। पर्यावरण संतुलन के लिए ये चिंताजन भी है। इसके लिए हम सबको सशक्त प्रहरी के रूप में आगे आना होगा। संकल्प लेना होगा कि घर में होने वाले हर आयोजन पर एक पौधा जरूर रोपेंगे। कोरोना की दूसरी लहर में हमने आक्सीजन संकट देखा है। शुद्ध हवा हमें पौधे ही दे सकते हैं। पेड़ पर्यावरण और सेहत के दोनों के लिए जरूरी है। दैनिक जागरण ने ‘आओ रोपें अच्छे पौधे’ अभियान की शुरुआत की है। आप भी जुड़िए। नीम, पीपल, शीशम, आम, बरगद जैसे उन पौधों को ही रोपें जो अधिक मात्रा में आक्सीजन देते हैं। उन पौधों को कतई न लगाएं जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। उन पर पक्षी भी नहीं बैठते। पौधों की परख जरूर कर लें। इस अभियान को हमें जन आंदोलन बनाना है। इसकी व्यापकता इतनी करनी है कि हर व्यक्ति यह कहे कि उसे पौधे लगाने हैं। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार के अभियान के बाद संस्था के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से पौधरोपण के लिए अपील करेंगे।

chat bot
आपका साथी