Aligarh: ऐतिहासिक अचल सरोवर अब नए स्वरूप में नजर आएगा, ये काम हो चुका पूरा

आस्था का प्रतीक अलीगढ़ का ऐतिहासिक अचल सरोवर अब नए स्वरूप में नजर आएगा। इसे सजाने संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन का दावा है कि साल के अंत निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

By Aqib KhanEdited By: Publish:Wed, 30 Mar 2022 03:30 PM (IST) Updated:Wed, 30 Mar 2022 03:30 PM (IST)
Aligarh: ऐतिहासिक अचल सरोवर अब नए स्वरूप में नजर आएगा, ये काम हो चुका पूरा
Aligarh: ऐतिहासिक अचल सरोवर अब नए स्वरूप में नजर आएगा

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आस्था का प्रतीक अलीगढ़ का ऐतिहासिक अचल सरोवर नए स्वरूप में नजर आएगा। इसे सजाने, संवारने का कार्य तेजी से चल रहा है। हालांकि, सुंदरीकरण का ये कार्य दो साल पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अधिकारी अन्य कार्यों में व्यस्त रहे। कोरोना महामारी के चलते भी निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका था। डेढ साल तो सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार करने में ही बीत गया। अब कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन का दावा है कि साल के अंत निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

प्राचीन अचल सरोवर का सुंदरीकरण स्मार्ट सिटी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। 25 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम अधिकारियों को विवादों से भी जूझना पड़ा था। स्थानीय लोगों से सामंजस्य न बैठा पाने से तमाम समस्याएं सामने आई थीं। अचल ताल मार्केट में भी नाला निर्माण नहीं हो सका। सड़कों पर दुरुस्त करना था, लेकिन दुकानदारों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि पहले सरोवर का सुंदरीकरण कराया जाए। बाद में वह नाला निर्माण करवाएंगे।

सरोवर के सुंदरीकरण का कार्य राजकीय निर्माण निगम एक निजी फर्म से करा रहा है। 2019 में ही निर्माण कार्य शुरू होना था। लेकिन, 2020 में काम शुरू हुआ। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का समय दिया गया था। कोरोना महामारी के चलते कुछ माह निर्माण कार्य नहीं हुआ। दूसरी लहर थमने पर पुन: काम शुरू हो गया। परिक्रमा ब्रिज तैयार हो चुका है, फिनिशिंग का काम बाकी है।

यज्ञ स्थल, तुलसी घाट और दुकानों के लिए फ्रंट साइड पर प्लेटफार्म भी तैयार हो चुका है। गुमटी पर 20 फीट ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा लगा दी गई है। सरोवर के एक ओर 20 दुकानें बनाई गई हैं, जो जरूरतमंदों को आवंटित की जाएंगी। सरोवर का पानी स्वच्छ रखने के लिए ट्यूबवेल व वाटर रिचार्जिंग प्लांट भी लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी