मृतका के पिता बैंक में आज जमा कराएंगे राहुल गांधी का चेक Hathras news

बूलगढ़ी की मृतका के पिता सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए गए 10 लाख रुपये के चेक को बैंक में खोले गए अपने खाते में जमा करा सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद जागरण को दी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 08 Nov 2020 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 08 Nov 2020 05:36 PM (IST)
मृतका के पिता बैंक में आज जमा कराएंगे राहुल गांधी का चेक Hathras news
इस बात की जानकारी उन्होंने खुद जागरण को दी।

हाथरस, जेएनएन : बूलगढ़ी की मृतका के पिता सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए गए 10 लाख रुपये के चेक को बैंक में खोले गए अपने खाते में जमा करा सकते हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद जागरण को दी। 

पीड़िता की मौत के बाद सियासत

बता दें कि चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में 14 सितंबर को युवती पर हमला हुआ था, जिसकी 29 सितंबर को मौत हो गई थी। घटना को लेकर सियासत शुरू हो गई थी। घटना के दो दिन बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाइवे से होकर गांव आने की कोशिश की थी मगर पुलिस प्रशासन ने नोएडा एक्सप्रेस वे पर रोक दिया गया था। मगर दूसरी बार वह गांव तक बहन प्रियंका गांधी के साथ आने में सफल हो गए थे। प्रशासन ने उनको मृतका के घर तक आने की इजाजत दे दी थी। वह करीब 45 मिनट तक रुके थे और मृतका के स्वजन से बंद कमरे में घटना के बारे में जानकारी ली और एक लिफाफा भी दे गए थे जिसमें आर्थिक मदद के लिए एक चेक था। ये लिफाफा बंद रहा। मीडिया के पूछने पर मृतका के पिता ने बताया था कि अभी लिफाफा रखा है उसे खोला तक नहीं गया है। मगर बाद में पता चला कि चेक पूरे 10 लाख रुपये का था जिसे राहुल गांधी मृतका के पिता को दे गए थे। शनिवार को मृतका के पिता के नाम से एक नया खाता खुलवाया गया है। शनिवार को मृतका के पिता के समधी एक बैंक कर्मचारी के साथ घर पहुंचे। बैंक कर्मी ने खाते के संबंध में प्रक्रिया पूरी की। यह खाता बैंक ऑफ बड़ौदा हाथरस शाखा में खोला गया है। इससे पहले मृतका के पिता का एसबीआई की चंदपा शाखा में जन धन योजना के तहत जीरो बैलेंस का खाता खुला हुआ है। 

chat bot
आपका साथी