Farmers gave warning : अगर हम सरकार बना सकते हैंं तो गिरा भी सकते हैं Aligarh news

किसानों का कहना है कि सरकार का कोई भी ध्यान देश के अन्नदाता किसान की तरफ नहीं है। किसान इस शीतलहर में खुले आसमान के नीचे अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार किसान गरीब मजदूर विरोधी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:38 PM (IST)
Farmers gave warning : अगर हम सरकार बना सकते हैंं तो गिरा भी सकते हैं Aligarh news
छठवेें दिन भी जारी रहा किसानों को धरना-प्रदर्शन।

अलीगढ़, जेएनएन : किसान आंदोलन के समर्थन मेंं पीजरी पैठ गोंडा अलीगढ़ रोड पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले छठवेें दिन भी जारी रहा। 

सरकार को लिया आड़े हाथ

किसानों का कहना है कि सरकार का कोई भी ध्यान देश के अन्नदाता किसान की तरफ नहीं है। किसान इस शीतलहर में खुले आसमान के नीचे अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसान गरीब मजदूर विरोधी है। वह केवल अंबानी के पोते-पोती खिलाने में व्यस्त है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार  को  किसानों ने ही चुना है या तो किसानों की मांगों को मानें अन्यथा किसान जब सरकार बना सकते हैं तो बिगाड़ भी सकते हैं। हम किसानों का अनिश्चितकालीन धरना किसानों की मांगें  व किसान विरोधी अध्यादेश वापस लेने वह हरियाणा पंजाब के आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में है। इस मौके पर राजवीर सिंह, डॉ राजेंद्र शर्मा, मास्टर राम कुमार शर्मा, कौशल चौधरी, ठाकुर भूरा सिंह चौधरी, राजा जाट, अंकित ठाकुरेला, डॉ लक्ष्मण सिंह, हम बीर सिंह, बाबू सिंह, गब्बर सिंह, पन्नालाल, बोदा कश्यप, योगेश जैन, पीतांबर सिंह, खूबी सिंह ठाकुर, गोपाल सिंह, रामदास, कपिल, अर्जुन फौजी आदि किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी