रात में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे खोदाई, वाटर लाइन क्षतिग्रस्‍त होते ही भागे

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में शनिवार की देर रात मोबाइल कंपनी के कर्मचारी खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान वाटर लाइन क्षतिग्रस्‍त हो गयी जिससे आसपास के घरों में पानी भर गया। पानी बहता देख काम कर रहे कर्मचारी भाग खड़े हुए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 27 Jun 2022 01:00 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2022 01:14 PM (IST)
रात में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे खोदाई, वाटर लाइन क्षतिग्रस्‍त होते ही भागे
वाटर लाइन क्षतिग्रस्‍त होने पर लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने नहीं की सुनवाई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। सुरेंद्र नगर में पानी की टंकी वाले रोड पर वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से मानो बाढ़ आ गई। शनिवार रात मोबाइल कंपनी के कर्मचारी यहां खाेदाई कर रहे थे, तभी वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क से रातभर पानी फूटा। रविवार को भी यही हालात बने रहे। घरों में पानी भर गया। ट्यूबवेल बंद करने के कुछ घंटे बाद पानी उतरा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद को खरीखोटी सुनाई। माेबाइल कंपनी के कर्मचारी भाग निकले। क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। 

मोबाइल कंपनी के कर्मचारी गली में कर रहे थे खोदाई

पानी की टंकी वाले रोड पर एक गली में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी अधिवक्ता राम सिंह ने बताया कि शनिवार रात माेबाइल कंपनी के कर्मचारी इसी गली में खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान वाटर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। किसी फव्वारे की तरह सड़क से पानी फूट रहा था। सुबह हुई तो लोगों ने घरों में पानी भरा देखा। मोबाइल कंपनी के कर्मचारी भाग निकले। नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किया गया। लेकिन, कोई नहीं पहुंचा। क्षेत्रीय पार्षद अनिल सेंगर आ गए। उन्होंने ट्यूबवेल बंद करवाया, लेकिन पानी नहीं उतरा। एक जगह बंधा लगा होने से जलनिकासी नहीं हो पा रही थी। क्षेत्रीय लोग कोल विधायक अनिल पाराशर से मिले और समस्या से निजात दिलाने की मांग की। मोटर के जरिए पानी निकालने के प्रयास किए गए। जेसीबी के जरिए एक स्थान पर गड्डा कराया गया, जिससे काफी हद तक पानी निकल गया। वाटर लाइन क्षतिग्रस्त होने से पूरे इलाके में रात तक पेयजल संकट बना रहा।

सेवानिवृत्त कर्मियों ने लंबित मांगों पर की चर्चा

अलीगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी एंव शिक्षक पेंशनर्स की रविवार को हुई बैठक में लंबित समस्याअों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष उदयराज सिंह की उपस्थिति में संयुक्त मंत्री एसएन शर्मा ने संचालन किया। सर्वप्रथम स्मार्ट कार्ड के आवेदन कोषागार में जमा करने, कैशलेस चिकित्सा कार्ड के आनलाइन आवेदन करने, जनवरी 2022 से देय महंगाई भत्ते की व्यवस्था व प्रांतीय अधिवेशन में उठीं मांगों के पूरा न होने की जानकारी दी गई। सेवाराम, कुशलपाल दीक्षित, महेश चंद्र शर्मा, मेहताब सिंह, ज्ञानचंद्र जैशवाल, उपेंद्र तिवारी, डीडी तिवारी आदि ने विचार रखे। कहा, जल्द ही सक्षम अधिकारियों के जरिए समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। अंत में संरक्षक ज्वाला प्रसाद अनिल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी