भाजपा नेता बोले, महागठबंधन मोदी को रोकने में नाकाम होगा

भाजपा के खिलाफ जो महागठबंधन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की एक नाकाम कोशिश है।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 11:57 AM (IST)
भाजपा नेता बोले, महागठबंधन मोदी को रोकने में नाकाम होगा
भाजपा नेता बोले, महागठबंधन मोदी को रोकने में नाकाम होगा

हाथरस (जेएनएन)। भाजपा के खिलाफ  जो महागठबंधन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की एक नाकाम कोशिश है। कोई भी भाजपा के पुन: सत्ता में आने से नहीं रोक सकता। यह बातें भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश चौहान व पूर्व मंडल संयोजक योगेश परमार ने सिकंदराराऊ में पत्रकार वार्ता में कहीं।

मोदी ने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया

नेताद्वय ने कहा कि मोदी ने दुनिया भर में भारत का मान बढ़ाया है। आर्थिक विकास तेजी के साथ हुआ है। महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। अकेले मोदी के खिलाफ  सभी विपक्षी नेता एक मंच पर आ गए हैं। इस बार बसपा के साथ-साथ सपा और कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ  हो जाएगा। सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं ।

परिवारवाद से नहीं जीता जा सकता चुनाव

उन्होंने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद के बल पर अब चुनाव नहीं जीता जा सकता। जनता इस सब से ऊपर उठकर देश के लिए वोट करती है। वोट के प्रति जनता अब जागरूक हो चुकी है। देशहित में जनता भाजपा के पक्ष में वोट करेगी। पत्रकार वार्ता में विपिन तोमर सोनू चौहान, निर्वेश परमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी