टप्पल के खिलाड़ियों का हरियाणा में जलवा

अलीगढ़ : भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा में नेशनल गेम्स में टप्पल क्षेत्र के गाव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM (IST)
टप्पल के खिलाड़ियों का हरियाणा में जलवा
टप्पल के खिलाड़ियों का हरियाणा में जलवा

अलीगढ़ : भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा में नेशनल गेम्स में टप्पल क्षेत्र के गाव वैना के खिलाड़ियों ने कुश्ती के सभी वर्गो में हरियाणा के खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

दलवीर सिंह (कोच) ने बताया कि ट्रायल के आधार पर उप्र की टीम में खिलाड़ियों को चुना एवं उन्हें भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित हरियाणा में आयोजित नेशनल गेम्स में 65 किलो वर्ग कुश्ती में विकास तालान ने हरियाणा के खिलाड़ी एवं निशांत तालान ने 58 किग्रा वर्ग में हरियाणा के खिलाड़ी को व 65 किलो ग्रीको रोमन कुश्ती में कौशेंद्र ने पंजाब के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीते।

इसके अलावा कोच दलवीर सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बंटू तालान ने 800 मी. तथा विक्की ने 1500 मी. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों के जीतने पर अजय कुमार राय एवं दलवीर सिंह व गाववासियों ने हर्ष व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी