अलीगढ़ में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

थाना गांधीपार्क क्षेत्र के शीशाया पाड़ा निवासी राजू बाल्मीकि (47) पुत्र रामजीलाल नगर निगम में सीवर गैंग के संविदा कर्मचारी हैं।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 12:32 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 05:45 PM (IST)
अलीगढ़ में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
अलीगढ़ में सफाई कर्मी की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

अलीगढ़(जेएनएन): थाना गांधीपार्क क्षेत्र के शीशाया पाड़ा निवासी राजू बाल्मीकि (47) पुत्र रामजीलाल नगर निगम में सीवर गैंग के संविदा कर्मचारी हैं। रोजाना की तरह  सुबह करीब 5 बजे बरछी बहादुर स्थित  नगर निगम के शौचालय में अपनी ड्यूटी पर गए थे। कुछ देर बाद अन्य कर्मचारियों के आने पर वह शौचालय के पास घायल अवस्था में मिले। राजू बाल्मीकि के मुंह व नाक से खून बह रहा था और सिर में भी चोट के निशान थे। साथी कर्मचारी बाइक से राजू वाल्मीकि को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों का मानना है किसी ने उन्‍हें बहुत बुरी तरह से मारा है। कुछ लोग इसे रंजिशन हत्‍या करने का भी अंदेशा जता रहे हैं।

मामले की चल रही है जांच

सूचना पर मृतक के परिजन व सफाई कर्मी नेता पहले जिला अस्पताल पहुंचे फिर रसलगंज पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने राजू बाल्मीकि की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और हत्यारों की की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसीएम प्रथम अजीत सिंह व सीओ द्वितीय प्रशांत सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाया और मामले को शांत कराया। मृतक ने अपने पीछे  4 बच्चों को रोता बिलखते छोड़ा है। पत्नी की करीब 18 साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। सीओ बन्ना देवी प्रशांत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा मामले में जांच की जा रही है। अभी तक तो पुलिस सभी तरह के अंदेशों को मान कर चल रही है।

chat bot
आपका साथी