अलीगढ़ नुमाइश में किसानों को लुभा रही सुपर सीडर, पराली से दिलाएगी निजात

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में इस बार कृषि यंत्रों की नई रेंज उपलब्ध है। कृषि प्रदर्शनी में रखी सुपर सीडर मशीन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मशीन के जरिए किसान बिना काटे जलाए पराली से निजात पा सकते हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:10 AM (IST)
अलीगढ़ नुमाइश में किसानों को लुभा रही सुपर सीडर, पराली से दिलाएगी निजात
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में इस बार कृषि यंत्रों की नई रेंज उपलब्ध है।

अलीगढ़, जेएनएन। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में इस बार कृषि यंत्रों की नई रेंज उपलब्ध है। कृषि प्रदर्शनी में रखी सुपर सीडर मशीन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस मशीन के जरिए किसान बिना काटे, जलाए पराली से निजात पा सकते हैं। ये मशीन जोताई के साथ बोआई भी करती है। किसानों को खेत तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिसमें काफी लागत आती है। इसके अलावा गार्डनिंग मशीन, पावर वीडर, राइस मिल जैसी मशीनों को लेकर किसान उत्सुक हैं। खासबात ये कि इन यंत्रों पर किसानों को 50 से 80 फीसद अनुदान मिल रहा है।

यह है मशीन की खासियत

प्रदर्शनी में  आधुनिक कृषि यंत्र देखने को मिल रहे हैं। चौधरी एंटरप्राइजेज के मालिक सुरजीत सिंह बताते हैं कि कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित अनुदान दिया जा रहा है। सुपर सीडर मशीन 2.70 लाख रुपये की है, इस पर 50 फीसद अनुदान है। नुमाइश के शुभारंभ से अब तक 15 मशीन बिक चुकी हैं। सुपर सीडर के इस्तेमाल से धान की कटाई के बाद खेत में फैली पराली को जलाने की जरूरत नहीं होती है। यह मशीन पराली को जमीन में ही कुतर कर जोताई कर देती है। मिट्टी में मिश्रित पराली खाद का काम करती है। जोताई के साथ मशीन बोआई भी करती है। इससे मिट्टी की सेहत भी बनी रहती है और खाद का खर्च भी घटता है। यानी खेत में एक बार मशीन चलाने से जोताई और बोआई हो सकेगी। जबकि, बोआई के लिए चार बार जोताई करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि राइस मिल को भी लोग पसंद कर रहे हैं। इसमें गेहूं, चावल, मसाले आदि पिस जाते हैं। बागवानी के लिए उपयोग होने वाली गार्डनिंग मशीन में जर्मनी के पुर्जे लगे हैं। इसके लिए ट्रैक्टर की आवश्यकता नहीं है। कृषि यंत्रों के अलावा विभिन्न कंपनियों की जैविक खाद के भी स्टाल लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी