Aligarh Weather Forecast: अलीगढ़ में आज खिली रहेगी धूप, बरसात की संभावना कम

Aligarh Weather Forecast उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को माैसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। बरसात की संभावना बहुत कम है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वरना दो दिन पहले हुई बरसात से लोगों का बुरा हाल हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 09:14 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 09:14 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast: अलीगढ़ में आज खिली रहेगी धूप, बरसात की संभावना कम
अलीगढ़ में मंगलवार को माैसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। फोटो जागरण

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में मंगलवार को माैसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। बरसात की संभावना बहुत कम है। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वरना दो दिन पहले हुई बरसात से लोगों का बुरा हाल हो गया था। 

अलीगढ़

27 सितंबर, 32.0, 23.0

28 सितंबर, 33.0, 23.0

Aligarh Weather: बरसात से बढ़ाईं मुश्‍किलें,  सामान्‍य नहीं हुई बिजली आपूर्ति

अलीगढ़। लगातार बरसात के बाद बिजली आपूर्ति अभी पटरी पर नहीं लौटी है। शहर और गांवों में अभी बिजली संकट बना हुआ है। जवां व गभाना क्षेत्र में अभी बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। बिजली न होने से लोग पानी के लिए भी तरस गए हैं। शहर में भी कई स्थानों बिजली न होने से लोगों को परेशानी हो रही है।

शहर में भी बिजली संकट

जवां क्षेत्र में बरौली के पास 11 केवी की लाइन के 11 खंभे नहर की पटरी कटने से गिर गए थे। इससे आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। वहीं साथा से साधुआश्रम जाने वाली 33 केवी की लाइन पर आकाशीय बिजली गिरने से इंसुलेटर खराब होने पर कई गांवों की बिजली चली गई। शनिवार दोपहर तक आपूर्ति सामान्य हो सकी। शहर में भी रामघाट रोड, शाहजमाल, भुजपुरा, आगरा रोड सहित कई जलभराव वाले इलाकों में अभी बिजली का संकट बना हुआ है। बिजली न होने से लोगों को पानी की दिक्कतें आ रही हैं।

आगरा रोड विकास नगर में जलभराव के कारण हालात खराब हैं। बिजली और पानी न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत कर चुके हैं।

सीपी पाठक, आगरा रोड

कई दिनों से पानी भरा हुआ है। निकलना मुश्किल हो रहा है। बिजली भी कई दिन से परेशान कर रही है। इससे इन्वर्टर और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

रानी वर्मा, विकास नगर

हाथरस

27 सितंबर, 32.0, 23.0

28 सितंबर, 33.0, 23.0-

मथुरा

27 सितंबर, 33.0, 22.0

28 सितंबर, 33,0 23.0

chat bot
आपका साथी