अलीगढ़ में सुभाष चंद्र बोस को याद किया

जयंती पर नेताजी को सामाजिक राजनीतिक संगठनों व शिक्षण संस्थाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 01:57 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 01:57 AM (IST)
अलीगढ़ में सुभाष चंद्र बोस को याद किया
अलीगढ़ में सुभाष चंद्र बोस को याद किया

जासं, अलीगढ़ : महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहरभर में कार्यक्रम हुए। सुभाष चौक पर लोगों ने पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नेताजी के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल सांसद सतीश गौतम ने कहा कि नेताजी ने विदेश की धरती पर जाकर भी अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। यहां मुकेश लोधी, शल्यराज सिंह मौजूद रहे। वीर वीरांगना संस्था की ओर अचलताल स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के पास जयंती मनाई गई। यहां राष्ट्र भक्त स्नेहा शर्मा, सरदार भूपेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, अश्वनी ठाकुर आदि थे। पतंजलि के पांचों संगठनों ने पदयात्रा निकाली। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह भी शामिल हुए। जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राकेश कुमार शर्मा, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति हरिओम सूर्यवंशी, जिला प्रभारी महिला पतंजलि ज्ञानवती शर्मा, जिला प्रभारी युवा भारत भूपेंद्र कुमार शर्मा, जिला प्रभारी किसान सेवा समिति बिजेंद्र सिंह बाल्यान, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिकरवार, मीडिया प्रभारी देवेंद्र पाल सिंह शामिल हुए। गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रमुख गौरव अग्रवाल, युवा क्रांति मंच के मोनू दिवान, पुनित शर्मा, सोनू सविता ने भी माल्यार्पण किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष जयगोपाल वीआइपी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेता राजीव लीडर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की ओर से शनिवार को घंटाघर के सामने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। यहां जिलाध्यक्ष मोहम्मद शारिक, सौरभ पाराशर, दिलशाद अहमद, शाहरुख, शफीक, फरहान, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी