AMU News: एएमयू में फायरिंग से मची भगदड़, पुलिस को नहीं मिला सुराग

अलीगढ़ में एएमयू के कैनेडी हाल में चल रहे साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार लोगों ने हाल के बाहर फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। भीड़ इतनी थी कि पुलिस व प्राक्टोरियल टीम के हाथ-पांव फूल गए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 05:40 AM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 05:40 AM (IST)
AMU News: एएमयू में फायरिंग से मची भगदड़, पुलिस को नहीं मिला सुराग
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैनेडी हाल के बाहर फायरिंग कर दी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैनेडी हाल में चल रहे साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार लोगों ने हाल के बाहर फायरिंग कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। भीड़ इतनी थी कि पुलिस व प्राक्टोरियल टीम के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत ये रही कि किसी के चोट नहीं आई है। फायिरंग का कोई साक्ष्य पुलिस को नहीं मिला है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

फायरिंग से मची भगदड़

एएमयू में कोरोना के बाद शुक्रवार को कैनेडी हाल में बड़ा आयोजन हो रहा था। इसमें उम्मीद से ज्याद भीड़ पहुंच गई। 1500 से अधिक की क्षमता वाला हाल तो फुलाफुल भर गया, बाहर भी हजारों की संख्या में भीड़ थी। इसी दौरान हाल के बाहर फायरिंग की आवाज सूनी। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने फायरिंंग की। इसे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की सूचना पर प्राक्टर प्रो. एम वसीम अली, इंस्पेक्टर सिविल लाइन प्रवेश राणा भी पहुंच गए। प्राक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। फायिरंग का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पूरे मालमे की जांच की जा रही है।

नहीं होगा आज आयोजन

प्राक्टर ने बताया कि आयोजनों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब दस हजार लोग आए होंगे। कैनेडी हाल भरा हुआ था। उसके बाहर का मैदान भी। घटना के बाद जब लोग जा रहे थे तब लाइब्रेरी मार्ग भरा हुआ था। आयोजकों ने इतनी भीड़ के जुटने की जानकारी नहीं दी। इसके चलते शनिवार को होने वाले आयोजन को रद कर दिया गया है।

कैंसर के दोबारा पनपने की आशंका खत्म

अलीगढ़ः मैक्स सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल (पटपड़गंज, नई दिल्ली) ने कैंसर की जांच व उपचार के लिए रामघाट रोड स्थित कुमार नर्सिंग होम में मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर में विशेष ओंकोलाजी ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी हैं। यह ओपीडी सेवा प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को उपलब्ध रहेगी। इसमें विशेषज्ञ विभिन्न प्रकार के कैंसर व उपचार पद्धतियों पर परामर्श देंगे। इससे रोगियों को यहां के रोगियों को बार-बार नोएडा, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। यह जानकारी शुक्रवार को मैक्स के रेडिएशन ओंकोलाजी डिपार्मटेंट के मुख्य परामर्शदाता डा. अरुण वर्मा ने दी।

आभा रीजेंसी में आयोजित प्रेसवार्ता में डा. अरुण ने कैंसर के बढ़ते मामलों और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी दी।उपलब्ध न्यूनतम चीर-फाड़ वाली शल्य क्रिया के बारे में भी बताया। कहा, रेडिएशन थेरेपी आखिरी चरण के कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हुई है। इसका इस्तेमाल सर्जरी और कीमोथेरेपी के साथ किया जाता है। यह थेरेपी ट्यूमर के सटीक आकार पर लक्ष्य करने के लिए इमेज गाइडेंस तकनीक का इस्तेमाल करती है। एडवांस रेडिएशन थेरेपी से आसपास की स्वस्थ कोशिकाओं और अंगों को नुकसान से बचाया जा सकता है। इससे कैंसर के दोबारा पनपने की आशंका भी खत्म हो जाती है। नर्सिंग होम संचालक डा. पीके कुमार व डा. संदीप कुमार ने कैंसर के कारण, बचाव व उपचार की विधियों के बारे में बताया।

chat bot
आपका साथी