बिजली, गोवंश व आलू की समस्या को लेकर गरजे रालोद नेता, ये लगाए आरोप Aligarh News

इगलास में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 08:58 AM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 08:58 AM (IST)
बिजली, गोवंश व आलू की समस्या को लेकर गरजे रालोद नेता, ये लगाए आरोप Aligarh News
बिजली, गोवंश व आलू की समस्या को लेकर गरजे रालोद नेता, ये लगाए आरोप Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। इगलास में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। विद्युत बिल बढ़ाए जाने, गोवंश की समस्या व आलू का भाव न मिलने पर प्रदेश सरकार पर जमकर गरजे। अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

किसानों की तोड़ी कमर

वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिन की बात कही थी लेकिन किसानों के बुरे दिन आने लगे हैं। सरकार ने विद्युत बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ दी है। देहात का 18 व शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का वादा कर दो भागों में बांट दिया है। गोवंशों ने किसानों को परेशान कर रखा है और किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था को भी पूरी तरह ध्वस्त है। कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे।

डीएम से गहमागहमी

यहां राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम चंद्रभूषण सिंह को दिया। रालोद नेताओं की डीएम से नोकझोंक भी हुई। अध्यक्षता केवल सिंह व संचालन रामवीर सिंह ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह छौंकर, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अमित ठेनुआं, पूर्व विधायक सादाबाद प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक खैर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी मौजूद थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी