अलीगढ़़ की रिया चौधरी ने टीवी सीरियल में मचाया धमाल, ऐड फिल्‍मों में भी छाईं Aligarh news

शिवपुरी की रिया चौधरी टीवी सीरियल समेत कई ऐड फिल्मों में छाई हुईं हैं। टीवी सीरियल महाराणा प्रताप सुहानी सी एक लड़की आदि सीरियल में काम कर उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। मुंबई में वह कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 03:36 PM (IST)
अलीगढ़़ की रिया चौधरी ने टीवी सीरियल में मचाया धमाल, ऐड फिल्‍मों में भी छाईं   Aligarh news
शिवपुरी की रिया चौधरी टीवी सीरियल समेत कई ऐड फिल्मों में छाई हुईं हैं।

अलीगढ़, जेएनएन।  शिवपुरी की रिया चौधरी टीवी सीरियल समेत कई ऐड फिल्मों में छाई हुईं हैं। टीवी सीरियल महाराणा प्रताप, सुहानी सी एक लड़की आदि सीरियल में काम कर उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। मुंबई में वह कई दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। रिया सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ भी ऐड फिल्म में काम कर चुकी हैं।

जीटी रोड स्‍थित अंकुर पब्‍लिक स्‍कूल से की आठवीं की पढ़ाई 

रिया चौधरी शिवपुरी निवासी अनूप चौधरी की बेटी हैं। रिया ने जीटी रोड स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल से आठवीं की पढ़ाई की। उसके बाद उनके पिता अनूप चौधरी मुंबई आ गए। बाकी की शिक्षा रिया ने मुंबई से की। अनूप चौधरी फिल्म प्रोड्यूशर हैं। मराठी सीरियल चुमड़ी पंख का निर्देशन किया था। रिया ने इस सीरियल में पहली बार एक्टिंग की थी, जिसमें उन्हें खूब सराहना मिली। उसके बाद स्टार प्लस पर सुहानी सी एक लड़की में उन्हें काम करने का मौका मिला।

ब्रांड 20 ड्रेसेस के लिए कर रहीं कैंपेनिंग

फिलहाल रिया नाइका का रक्षाबंधन कैंपेन और ब्रांड 20 ड्रेसेस के लिए कैंपेनिंग कर रही हैं। रिया चौधरी स्प्राइट के ऐड में आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ काम कर चुकी हैं। आयुष्मान खुराना ने रिया के अभिनय की तारीफ की। विवो फोन का ऐड और काई ब्रांड के कैंपेन कर चुकी हैं। अजिओ, नाइका फैशन, मिंत्रा, अनमोल ज्वेलर्स आदि में भी काम कर चुकी हैं। सनम बैंड के वीडियो एलबम में भी किया है। रिया चौधरी का कहना है कि वह अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी। उन्हें उनके पिता का काफी सपोर्ट मिलता है।

रिया की उपलब्‍धि से शहर में खुशी का माहौल

रिया का सिल्‍वर स्‍क्रीन पर धूम बचाना अलीगढ़ वासियों के लिए खुशी की बात है। जानकारों का कहना है कि अलीगढ़ में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर मौका मिले तो यहां से और भी सितारे मायानगरी में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी