¨हदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले अब तैयार हो जाएं

जिन्ना प्रकरण को लेकर कई सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 09:30 AM (IST)
¨हदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले अब तैयार हो जाएं
¨हदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले अब तैयार हो जाएं

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिन्ना प्रकरण को लेकर कई सामाजिक संगठन एकजुट हो गए हैं। उन्होंने राष्ट्रवादी विचार मंच बनाकर शुक्रवार को रामलीला मैदान में हुंकार भरी। यह पर तमाम जुबानी तीर चले। यहां सब एएमयू पर तो बरसे ही, भाजपा जनप्रतिनिधियों पर भी तंज कसा। कहा, ¨हदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले अब तैयार हो जाएं? चुनाव में हम बता देंगे। चुनावों में हर बात को बखूबी जवाब दिया जाएगा।

आहुति संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि शांति व्यवस्था के नाम पर हम किसी राष्ट्रविरोधी आंदोलन को बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्षत्रिय महासभा के प्रातीय अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि ¨हदू शांतिप्रिय हैं, राष्ट्रविरोधियों पर शांत नहीं रहेंगे। स्नेहा शर्मा ने कहा कि एएमयू जेहादियों का अड्डा बना हुआ है। अन्य वक्ताओं का कहना था कि भाजपा के सात-सात विधायक होने के बाद भी जेल में अमित गोस्वामी और योगेश वाष्र्णेय को मिलने तक नहीं गए। अब किसी भी नेता की गिरफ्तारी हुई तो परिणाम ठीक नहीं होगा। ओमप्रकाश मास्टर, हरिकिशन अग्रवाल, शिवसेना के मांगेराम शर्मा, ¨हदू महासभा के गजेंद्र पाल आर्य, सुशील प्रताप गांधी, अजय शर्मा ने संबोधित किया। आरएसएस के भी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन युवा नेता विनय वाष्र्णेय ने किया। श्रीचन्द चौहान, अनिल नवरंग, राजाराम मित्र, ज्ञानेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र पाल सिंह, ललित सागर सैनी आदि मौजूद थे। ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। मांग की कि एएमयू में आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाए, अल्पसंख्यक स्वरूप समाप्त किया जाए, एक उच्च स्तरीय जाच कमेटी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की जाच करे। जिन्ना की तस्वीर तत्काल हटाई जाए।

chat bot
आपका साथी