राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बोले,नहीं भूल पाऊंगा अलीगढ़ के लोगों का उपकार

अतरौली में अपने पैतृक गांव पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बदौलत ही आगे बढ़ा हूं आप सभी का उपकार नहीं भूल सकता।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 06:05 PM (IST)
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बोले,नहीं भूल पाऊंगा अलीगढ़ के लोगों का उपकार
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह बोले,नहीं भूल पाऊंगा अलीगढ़ के लोगों का उपकार

अलीगढ़ (जेएनएन)। अतरौली में अपने पैतृक गांव पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बदौलत ही आगे बढ़ा हूं, आप सभी का उपकार नहीं भूल सकता। कल्याण सिंह ने कहा कि काफी दिनों के बाद अपनों के बीच बैठकर दिल को सुकून मिला है। राजस्थान में काम-काज की व्यस्तता के साथ समय नहीं दे पा रहा था। अपनों की याद आई तो खुद को नहीं रोक सका। पूरे सात दिन का टाइम निकालकर अपनी कर्म और जन्म भूमि चला आया।

विधायक से मुख्यमंत्री तक बना

कल्याण सिंह दोपहर 11 बजे अतरौली के एनेक्सी भवन पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों के हालचाल लिए। परिजनों के बारे में भी पूछा। बाबूजी ने कहा कि अतरौली की जनता की बदौलत ही वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। मुझे विधायक, सांसद के साथ मुख्यमंत्री तक बनाया। मेरे बाद एटा सांसद बेटे राजवीर सिंह, पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा व शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह (नाती) का भी भरपूर साथ दिया। जनता का यह उपकार मैं कभी नहीं भूल सकता।

समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा

 बाबूजी ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं, जल्द निस्तारण कराने का भरोसा दिया। करीब चार घंटे अतरौली में रहे। उनके साथ चेयरमैन पवन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, एसडीएम शिवकुमार, सीओ प्रशांत सिंह, ठा. श्यौराज सिंह, चौ. देवराज सिंह, नवाब सिंह एडवोकेट, जेपी राजपूत आदि मौजूद रहे।

शहीदों की याद में छलके आंसू

एनेक्सी भवन में लोगों से वार्ता करने के दौरान बाबूजी कल्याण सिंह कश्मीर में शहीद जवानों को याद करते हुए भावुक हो गए। आंखों से आंसू छलक गए। बोले, पाकिस्तान को इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी