नगरीय निकायों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी की नहीं होगी बर्बादी Aligarh news

गर्मी की आहट के साथ ही जल संरक्षण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। अब जिले की सभी नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाए जाएंगे। इस पर करीब ढाई करोड़ की धनराशि खर्च होगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 09:23 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 09:23 AM (IST)
नगरीय निकायों में बनेंगे रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पानी की नहीं होगी बर्बादी Aligarh news
गर्मी की आहट के साथ ही जल संरक्षण को लेकर कवायद शुरू हो गई है।

अलीगढ़, जेएनएन : गर्मी की आहट के साथ ही जल संरक्षण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। अब जिले की सभी नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाए जाएंगे। इस पर करीब ढाई करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसके साथ ही सभी निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत बजट जारी कर दिया है। ऐसे में अब तेजी से जिले में विकास कार्य शुरू होंगे।

पानी की बर्बादी रुकेगी 

बता दें कि हर बार गर्मी शुरू होते ही शहर में पेयजल संकट उत्‍पन्‍न हो जाता है जिसकी वजह से लोगों में आक्रोश पैदा हो जाता है और प्रशासन को धरना प्रदर्शन और तोड़फोड़ का सामना करना पड़ता है।  नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बन जाने से पानी के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और लोगों को पानी की दिक्‍कत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी