Aligarh News : लापरवाही से फंसा नौनिहालों का पुष्टाहार, प्लांट शुरू करने से पहले रुका पांच ब्लाकों का आवंटन

Aligarh News जिम्‍मेदारों की लापरवाही के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत नौनिहाल गर्भवती महिलाओं व किशोरियों के पुष्‍टाहार फंस गए। अलीगढ़ के जवां व चंडौस ब्‍लाक में दो महीने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्‍टाहार नहीं बांटा गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 20 Nov 2022 04:15 PM (IST) Updated:Sun, 20 Nov 2022 04:15 PM (IST)
Aligarh News : लापरवाही से फंसा नौनिहालों का पुष्टाहार, प्लांट शुरू करने से पहले रुका पांच ब्लाकों का आवंटन
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहाल, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों का पुष्टाहार जिम्मेदारों की लापरवाही से फंस गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Aligarh News : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहाल, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों का पुष्टाहार जिम्मेदारों की लापरवाही से फंस गया है। महिला समूहों के पुष्टाहार प्लांट शुरू होने से पहले ही पांच ब्लाकों के राशन आवंटन पर शासन से रोक लगा दी गई है। जवां व चंडौस ब्लाक में दो महीने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार नहीं बंटा है। धनीपुर, अकराबाद व लोधा ब्लाक का भी पुष्टाहार रुक गया है। अगर जल्द प्लांट शुरू नहीं होते हैं तो नौनिहालों को और इंतजार करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अफसरों का दावा है कि कुछ ही दिन में दो प्लांट शुरू हो जाएंगे।

निजी कंपनियां करती हैं आपूर्ति

जिले में 3039 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला समूहों के माध्यम से पोषाहार वितरण कराने का फैसला लिया गया था। निजी कंपनियां इसकी आपूर्ति कर देती है। महिला समूह इन्हें केंद्रों तक पहुंचाते हैं। प्रदेश सरकार ने पोषाहार तैयार करने की जिम्मेदारी भी महिला समूहों को देने का निर्णय लिया है। हर जिले में कारखाने खोले जा रहे हैं। जिले में पांच कारखाने खोले जाने हैं। इनके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया। प्लांट के आसपास के 1500 समूहों को कारखाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। 90 लाख रुपये एक कारखाने पर खर्च हो रहे हैं। मशीनें लग चुकी हैं।

प्लांट शुरू होने में देरी

पहले चरण में चंडौस व धनीपुर ब्लाक में दो प्लांट शुरू होने हैं। इनसे पांच ब्लाकों में पुष्टाहार की आपूर्ति होगी। चंडौस के प्लांट से चंडौस व जवां ब्लाक में पुष्टाहार बंटेगा। धनीपुर ब्लाक से धनीपुर, अकराबाद व लोधा का आवंटन होना है। दोनों ही प्लांट के संचालन में देरी हो रही हैं, लेकिन पिछले दिनों से शासन से इन पांच ब्लाकों में पुष्टाहार की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। प्लांट से ही पुष्टाहार वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन यहां प्लांट शुरू ही नहीं हो पा रहा है। पांच ब्लाकों में नौनिहालों के सामने पुष्टाहार का संकट खड़ा हो गया है।

​​​​​*Aligarh News : जीआइ टैग से मिलेगी इगलास की चमचम को चमक, 1944 में रघ्घा सेठ ने की थी शुरुआत*

इनका कहना है

पुष्टाहार प्लांट में मशीनरी लग चुकी है। कुछ दिनों में शुरू हो जाएंगे। कोशिश है कि जल्द से जल्द नौनिहालों के पुष्टाहार का वितरण किया जा सके।

- भालचंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन

chat bot
आपका साथी