ग्राम सदस्य के चुनाव के लिए इगलास व गोंड़ा ब्लॉक में प्रक्रिया पूर्ण Aligarh news

उपजिलाधिकारी कुलदेव सिंह ने बताया कि इगलास व गोंड़ा ब्लॉक में कुछ ग्राम पंचायत सदस्यों की जगह खाली रह गई थी। उनके लिए ये चुनाव किया जा रहा है। जिसका नामांकन व स्क्रूटनी 6 जून को की जा रही है। ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को किया जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 12:55 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 01:20 PM (IST)
ग्राम सदस्य के चुनाव के लिए इगलास व गोंड़ा ब्लॉक में प्रक्रिया पूर्ण Aligarh news
एसडीएम ने ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के चलते गोंड़ा व इगलास ब्लॉक का निरीक्षण किया।

अलीगढ़, जेएनएन । एसडीएम ने ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के चलते गोंड़ा व इगलास ब्लॉक का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा

डीएम अलीगढ़ चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन के चलते उपजिलाधिकारी कुलदेव सिंह ने गोंड़ा व इगलास ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकन की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बता दें की कुछ प्रधानों के ग्राम पंचायत सदस्य पूर्ण न होने के कारण शासन ने उनकी शपथ ग्रहण पर रोक लगा रखी है। वहीं जब तक ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत सदस्य पूर्ण नहीं कर लेते हैं तब तक उनकी शपथ ग्रहण नहीं होगी। इगलास व गोंड़ा ब्लॉक पर ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया की गई। ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को किया जाएगा। उपजिलाधिकारी कुलदेव सिंह ने बताया कि इगलास व गोंड़ा ब्लॉक में कुछ ग्राम पंचायत सदस्यों की जगह खाली रह गई थी। उनके लिए ये चुनाव किया जा रहा है। जिसका नामांकन व स्क्रूटनी 6 जून को की जा रही है। वहीं ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव 12 जून को किया जाएगा। जिसकी मतगणना 14 जून को की जाएगी। जो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना जाता है उसे छोड़कर बाकी के ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जिसके लिए इगलास व गोंड़ा ब्लॉक पर सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी