नोट बदलवाने गये फौजी को पुलिस ने बर्बरता से पीटा, जंजीरों से बांधा

अलीगढ़ में नोट बदलने पहुंचे फौजी ने बैंक में लाइन क्या तोडी, पुलिस ने उसे बर्बरता से पीटा। पीटते हुए थाने लायी और हथकडी लगाकर जमकर पिटाई की।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Sat, 12 Nov 2016 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 12 Nov 2016 03:30 PM (IST)
नोट बदलवाने गये फौजी को पुलिस ने बर्बरता से पीटा, जंजीरों से बांधा

अलीगढ़ (जेएनएन)। हरदुआगंज कस्बे में नोट बदलने पहुंचे फौजी ने बैंक में लाइन क्या तोडी, पुलिस ने उसे बर्बरता से पीटा। पीटते हुए थाने लायी और हथकडी लगाकर यहां भी जमकर पिटाई की। फौजी को पकड़ने की खबर पाकर परिजन पहुंचे तो उनकी भी थाने में पिटाई की गई। मिलने भी नहीं दिया गया। फौजी फिलहाल थाने में हथकडी पहने बैठा है। उसके चेहरा, आंख बुरी तरह सूजे हुए हैं।
फौजी महेश कुमार हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला गिरधारी का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक उसे कल जम्मू कश्मीर पहुंचकर चार्ज लेना है। फिलहाल लखनऊ में तैनात है। जम्मू जाने की वजह से वह आज हरदुआगंज स्थित स्टेट बैंक में नोट बदलने आया था। सुबह से ही लंबी लाइन थी। बैंक के गार्ड ने उसे बिना लाइन के पैसा बदलवाने का भरोसा दिया था। इसी भरोसे में वह 36 हजार रुपये लेकर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फौजी बैंक गेट के अंदर जाने को ही हुआ था कि एक सिपाही ने थप्पड़ जड़ दिया।

जवाब में उसने भी चांटा रसीद दिया। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि फौजी ने पुलिस कर्मियों पर हाथ उठाया है। सामाजिक संगठन स्मार्ट विलेज फाउंडेशन अध्यक्ष विपिन चौधरी ने घटना की सूचना एसएसपी को फोन पर दी। उधर, घटना से हैरान पूर्व फौजी जब थाने पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की गई। थाने से खदेड दिया गया। इससे फौजी समर्थकों में आक्रोश है।

पढ़ें- मोदी ने देश में लगा दी अघोषित आर्थिक इमरजेंसी : मायावती

पढ़ें- 500 व एक हजार के नोट को लेकर धैर्य रखें, 'धन' जाएगा नहीं

पढ़ें- नोट बैन का असर, बरेली में जलते मिले 500 और 1000 के नोट

पढ़ें- हैप्पी बर्थ डे तेजस्वी यादव : तस्वीरों में देखिए बिहार के उपमुख्यमंत्री को...

पढ़ें- बिहार : Dy CM तेजस्वी का जन्मदिन, RJD ने लगाए 10 लाख पौधे

chat bot
आपका साथी