बुलंदशहर डिबाई के अकील की हत्या में आरोपितों की तलाश मेें पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिली कामयाबी Aligarh News

थाना जवां क्षेत्र के नगौला में जनवरी में हुई डिबाई के अकील की हत्या में पुलिस को फरार चल रहे दो आरोपितों की तलाश है। दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने अकील की पत्नी रिजवाना व ससुर दिलावर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 04:24 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 04:24 PM (IST)
बुलंदशहर डिबाई के अकील की हत्या में आरोपितों की तलाश मेें पुलिस ने दी दबिश, नहीं मिली कामयाबी Aligarh News
पुलिस ने अकील की पत्नी रिजवाना व ससुर दिलावर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

अलीगढ़, जेएनएन। थाना जवां क्षेत्र के नगौला में जनवरी में हुई डिबाई के अकील की हत्या में पुलिस को फरार चल रहे दो आरोपितों की तलाश है। दोनों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने अकील की पत्नी रिजवाना व ससुर दिलावर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। वहीं अकील के साढ़ू व साले भी हत्या में शामिल थे, जो फरार हैं।

यह है मामला

18 जनवरी को डिबाई (बुलंदशहर) के छोटी कसेर निवासी 25 वर्षीय अकील का शव जवां क्षेत्र के नगौला के खेत में मिला था। अकील के पिता शकील ने शिनाख्त की थी। शकील ने बताया कि छह माह पूर्व ही अकील की क्वार्सी क्षेत्र के मौलाना आजाद नगर निवासी दिलावर की बेटी रिजवाना से निकाह हुआ था। शकील के मुताबिक, रिजवाना ने ही अकील को 16 जनवरी को फोन कर अलीगढ़ बुलवाया था। अगले दिन से अकील का फोन भी बंद जा रहा था। जानकारी करने पर रिजवाना और उसके मायके पक्ष के लोग कुछ भी नहीं बता रहे थे। इधर, पुलिस की विवेचना में ससुरालियों पर शक गहरा गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रिजवाना व दिलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिजवाना के अपने साढ़ू से संबंध थे। इसीलिए उसने हत्या करवाई। वहीं पिता को बताया था कि अकील प्रताड़ित करता है। ऐसे में पिता व भाई को भी शामिल कर दिया। पुलिस आरोपित साढ़ू व साले की तलाश में दबिश दे रही है।

चोरों ने बिजली बाधित कर मंदिर में की चोरी

शनिवार की रात में अज्ञात चोरों ने पहले  लोधा के अमरपुर गांव के समीप गुजर रही बिजली की 11000 की लाइन पर रस्सा बांधकर तारों को चिपका कर बिजली को बाधित कर दिया। चिंगारी उठने से बिजली जाने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर को सूचित किया। फीडर ना लगने पर ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो तार रस्सी से बंधे हुए थे। ग्रामीणों को इधर-उधर जंगल में टार्च की रोशनी भी दिखाई। तभी गांव वाले सतर्क हो गए मगर मौका पाते ही चोर रविंद्र के मंदिर में से ताले तोड़कर 60 किलो वजन पीतल के 3 घंटा, 3 किलो की बांके बिहारी की पीतल की मूर्ति, एक लोटा दो थाली एवं 30 हजार की नगदी वाला दानपात्र ले गए। दानपात्र को खाली करके खेतों में फेंक गए। रविवार सुबह रविंद्र मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचा तो ताले टूटे देख जमीन खिसक गई। अंदर से मूर्ति सहित घंटा और अन्य सामान चोरी हो चुका था। इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश में कई जगह दबिश दी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया।

chat bot
आपका साथी