युवक की हत्या के आरोपितों को तलाश कर रही पुलिस Aligarh News

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक को कैंची से गोद डाला।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 07:38 AM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 07:38 AM (IST)
युवक की हत्या के आरोपितों को तलाश कर रही पुलिस Aligarh News
युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अलीगढ़, जेएनएन।  गांधीपार्क थाना क्षेत्र के डोरी नगर में रंजिश के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई है। युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि युवक को कैंची से गोद डाला। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
ऐसे हुई थी युवक की हत्‍या
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार गली नंबर एक डोरी नगर निवासी 24 वर्षीय सत्य सिंह उर्फ सतनाम सिंह पेंटर था। सतनाम की नगला मानसिंह निवासी युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। 30 अप्रैल को दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और सतनाम पर कैंची से प्रहार कर दिया। खून से लथपथ हालत में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सोमवार की सुबह उपचार के दौरान सतनाम की मौत हो गई। सतनाम के पिता ने बताया कि नगला मानसिंह पीपल वाली गली निवासी सुमित, अमन से विवाद हुआ था। इनके साथ दो अन्य युवक भी थे। चारों ने चाकुओं से गोदकर मेरे बेटे की हत्या कर दी। गांधीपार्क इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि कैंची से युवक पर हमला किया गया था। तीन दिन बाद उपचार के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई। चार लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लेंगे।
A
chat bot
आपका साथी