याकूतपुर में डकैती का आज पर्दाफाश कर सकती है पुलिस Aligarh News

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के याकूतपुर में डेयरी संचालक के घर हुई डकैती का पुलिस शुक्रवार को पर्दाफाश कर सकती है। घटना में हाथरस के अलावा कासगंज के भी कुछ बदमाशों का नाम सामने आया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 08:41 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 08:41 AM (IST)
याकूतपुर में डकैती का आज पर्दाफाश कर सकती है पुलिस Aligarh News
नए साल के पहले दिन बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
अलीगढ़, जेएनएन। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के याकूतपुर में डेयरी संचालक के घर हुई डकैती का पुलिस शुक्रवार को पर्दाफाश कर सकती है। घटना में हाथरस के अलावा कासगंज के भी कुछ बदमाशों का नाम सामने आया है। पुलिस ने यहां से भी कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एक टीम हाथरस में डटी हुई है। पुलिस का दावा है कि नए साल के पहले दिन बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। 
यह है मामला
गांधीपार्क थाना क्षेत्र की नई आबादी याकूतपुर निवासी डेयरी संचालक मुकेश कुमार के घर शुक्रवार रात हथियारमंद बदमाशों ने धावा बोला था। दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुसे और परिवार को बंधक बनाकर 46 हजार रुपये की नकदी व जेवरात के अलावा घेर में बंधी आठ भैंस, तीन बछड़े ले गए। डायल-112 पर फोन करके मुकेश ने सूचना दी। तब लैपर्ड ने आकर परिवार को बंधनमुक्त कराया था। मुकेश के मथुरा के दो लोगों को नामजद कराया था। इस मामले में क्वार्सी व गांधीपार्क पुलिस ने संयुक्त रूप से छानबीन शुरू की। मथुरा में भी दबिश दी। बुधवार को पुलिस ने हाथरस में जाकर दबिश दी है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। यहां से कासगंज के कुछ बदमाशों के नाम सामने आए। सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। 
मथुरा की कहानी नहीं उतरे गले 
पीड़ित ने मुकदमे में मथुरा के दो लोगों को नामजद किया था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच की तो ये कहानी गले नहीं उतरी। इस घटना को नए गिरोह ने अंजाम दिया है, जो अलीगढ़ के अलावा आसपास के जिलों में भी वारदात कर चुका है।
chat bot
आपका साथी