Aligarh Weather Forecast : मानसून के इंतजार में पसीने से तरबतर हो रहे लोग, चिंता में किसान Aligarh news

मानसून के इंतजार मेंं पसीने से नहा रहे लोगों को अब भी बारिश का इंतजार है। आषाढ़ ने दगा दिया अब सावन में फुहारों की आस लगाए बैठै हैं। दिन में तेज धूप परेशान कर रही है तो सुबह और शाम हवाएं रुकने से उमस जीना मुहाल कर रही है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 09:02 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : मानसून के इंतजार में पसीने से तरबतर हो रहे लोग, चिंता में किसान Aligarh news
बारिश न होने से किसान भी धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। मानसून के इंतजार मेंं पसीने से नहा रहे लोगों को अब भी बारिश का इंतजार है। आषाढ़ ने दगा दिया अब सावन में फुहारों की आस लगाए बैठै हैं।  दिन में तेज धूप परेशान कर रही है तो सुबह और शाम हवाएं रुकने से उमस जीना मुहाल कर रही है। हालात ये हैं बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि एक दो दिन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। किसान भी धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं।

जुलाई में मानूसन से रुलाया

एक से 16 जुलाई तक सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन आशानुरूप बारिश नहीं हुई।  हालांकि बंगाल की खाड़ी में लगातार नये-नये सिमटम्‍स बन रहे, लेकिन पछुआ के प्रभावी होने के कारण वह बिहार-यूपी की ओर नहीं बढ़ पा रहे हैं। दूसरी तरफ अरब सागर की ओर से बढ़ रहा मानसून गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान समेत हरियाणा, दिल्ली व पंजाब समेत हिमाचल व उत्तराखंड तक में अच्छी बरसात की संभावना पैदा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि एक दो दिन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 

बारिश न होने से सूख रही धान की नर्सरी

बारिश न होने से किसान भी चिंतित हैं। उन्‍होंने धान की नर्सरी तो डाल दी लेकिन रोपाई को लेकर चिंता बनी हुयी है। एक ओर पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो दूसरी ओर बारिश न होने से किसान दोहरी मार झेल रहा है। उनका मानना है कि यदि यही हाल रहा तो  किसान भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। 

chat bot
आपका साथी