डिबाई से लौट रहे तीन दोस्तों में से एक की टेंपो से गिरकर मौत Aligarh news

सिविल लाइन क्षेत्र के कठपुला निवासी 22 वर्षीय दानिश पुत्र मोहम्मद यामीन शनिवार को अपने दोस्त फैजान व दिलदार के साथ टेंपो में सवार होकर डिबाई (बुलंदशहर) गए थे। जहां से रात करीब 10 बजे तीनों टेंपो से वापस आ रहे थे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 05:18 PM (IST)
डिबाई से लौट रहे तीन दोस्तों में से एक की टेंपो से गिरकर मौत Aligarh news
टेंपो में बैठकर डिबाई से अलीगढ़ आ रहे तीन दोस्तों में से एक की गिर जाने से मौत हो गई।

अलीगढ़, जेएनएन : टेंपो में बैठकर डिबाई (बुलंदशहर) से अलीगढ़ आ रहे तीन दोस्तों में से एक की जवां क्षेत्र में छेरत के पास गिर जाने से मौत हो गई।

ब्रेकर पर उछली थी टेंपो

सिविल लाइन क्षेत्र के कठपुला निवासी 22 वर्षीय दानिश पुत्र मोहम्मद यामीन शनिवार को अपने दोस्त फैजान व दिलदार के साथ टेंपो में सवार होकर डिबाई (बुलंदशहर) गए थे। जहां से रात करीब 10 बजे तीनों टेंपो से वापस आ रहे थे। टेंपो दिलदार चला रहा था, दानिश व फैजान पीछे बैठे हुए थे। जैसे ही वे थाना जवां क्षेत्र के छेरत-सुढियाल गांव के पहुंचे तभी अचानक ब्रेकर आने पर दानिश उछलकर नीचे सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जवां सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी