अलीगढ़ के इस चौराहे पर अब नहीं होगा यातायात जाम, जुर्माना के साथ सामान भी होगा जब्‍त

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में क्‍वार्सी चौराहे पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नया तरीका निकाला है। इसके लिए ई रिक्‍शा चालकों पर शिकंजा कसा गया है। साथ ही अन्‍य वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 07:19 PM (IST)
अलीगढ़ के इस चौराहे पर अब नहीं होगा यातायात जाम, जुर्माना के साथ सामान भी होगा जब्‍त
अलीगढ़ शहर में भ्रमण करते नगर आयुक्‍त अमित आसेरी व अधिकारीगण।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में क्‍वार्सी चौराहे पर लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए नया तरीका निकाला है। इसके लिए ई रिक्‍शा चालकों पर शिकंजा कसा गया है। साथ ही अन्‍य वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

जुर्माना के साथ होगी कार्रवाई

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने करते हुए क्वारसी चौराहे की चारो दिशाओं में 100 -100 मीटर का एरिया प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया है। इस एरिया में धकेल, ई बैटरी रिक्शा व अन्य वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई उल्लंघन करता हुआ मिला तो उसके विरुद्ध जुर्माना व सामान जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

सड़क पर कूड़ा पड़ा होेने पर नाराजगी

 नगर आयुक्त ने रामघाट रोड, मैरिस रोड, समद रोड,  मीनाक्षी पुल, क्वारसी चौराहा, किशनपुर केला नगर आदि एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, मैरिस रोड इंडियन बैंक के सामने पॉइंट पर कूड़ा सड़क पर पड़े होने पर नगर आयुक्त ने नाराज़गी व्‍यक्‍त की।  49 पार्षद वार्ड में इंट्रीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू होने के बाद भी सड़क पर कूड़ा पड़ रहा है। 24 घंटे में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- BJP MP को संदेह, अपराधों में तो नहीं हुआ AMU Proctor Office में खड़े वाहनों का प्रयोग, जांच शुरू

यह 100-100 मीटर एरिया प्रतिबंधित

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा ट्रैफिक जाम की वजह से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिये अव्यवस्थित ई रिक्शा व स्ट्रीट वेंडर्स पर लग़ाम लगाने की जरूरत है। रामघाट रोड पर स्कूल व हॉस्पिटल में आने जाने वाले नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 100 मीटर-100 मीटर का एरिया प्रतिबंधित एरिया घोषित किया गया है। ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बन सके।

chat bot
आपका साथी